📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर सैल्यूट तिरंगा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

On: July 18, 2024 9:09 PM
Follow Us:
सैल्यूट

जमशेदपुर : गैर-राजनैतिक संगठन “सैल्यूट तिरंगा” ने श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने बताया कि सैल्यूट तिरंगा एक राष्ट्रवादी संगठन है जो तिरंगा यात्रा, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सम्मान समारोह और गंगा आरती जैसे अनेक कार्यों में निरंतर सक्रिय है।

यह भी पढ़े :सरयू राय ने पेंशन प्रमाणपत्र वितरित किये।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

राजेश झा ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 1-15 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर सहित पूरे भारत में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। श्रीनगर में 10,000 युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा और शिकारा बोट यात्रा आयोजित की जाएगी।

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और संगठन मंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल ने बताया कि भारत अब दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश को विश्व गुरु बनाने के लिए सभी को कार्य करना होगा। सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय सरार्फ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवा देश में सबसे आगे हैं और हमें उनके साथ राष्ट्रहित में आगे बढ़ना है।

यह भी पढ़े :मर्सी अस्पताल से आस्था ट्वीन सिटी तक जाम से मुक्ति हेतु प्राथमिक सर्वेक्षण।

प्रेस को संबोधित करते हुए रवि चिकारा, नवीन कुमार, विकाश अरोड़ा और जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष फैजान इलाही ने बताया कि 1-15 अगस्त तक पूरे कश्मीर में तिरंगा यात्रा के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सैल्यूट तिरंगा, देश के सभी शहरों में अगस्त माह में कार रैली, अटल तिरंगा सम्मान, क्रिकेट मैच और गंगा आरती जैसे कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment