मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

 अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में जुगसलाई विधानसभा के कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया सम्मानित।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 11, 2024 5:33 PM
Follow Us:
जुगसलाई
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का किया आह्वान, हेमंत सरकार पर साधा निशाना- संथाल के साथ कोल्हान में भी बदल रही डेमोग्राफी, राज्य सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल।

जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जुगसलाई विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा बुधवार को सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में एमजीएम मंडल क्षेत्र के एन एच 33 स्थित डॉल्फिन क्लब एंड रिसॉर्ट, डांगा में आयोजित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, जमशेदपुर के सांसद बिद्युत महतो मुख्यरूप से शामिल हुए। समारोह के दौरान लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

A 2

यह भी पढ़े :मुरली पारामेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज के विद्यार्थियों का आशीर्वाद नर्सिंग होम दौरा।

लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में सबसे अधिक मत प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जुगसलाई विधानसभा के आठ मंडलों से छह बूथों के अध्यक्ष एवं समिति के साथ विधानसभा स्तर पर दस बूथों के अध्यक्ष एवं उनकी समिति के सदस्यों को सम्मानित कर आभार जताया गया। समारोह में अतिथियों का स्वागत संबोधन करते हुए जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम के लोकसभा संयोजक सुधांशु ओझा ने लोकसभा चुनाव में सांसद बिद्युत महतो की बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए जुगसलाई विस के सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के प्रति आभार जताया और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ मज़बूती पर जोर देने का आह्वान किया।

अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जुगसलाई विधानसभा में बड़ी लीड के साथ चुनाव जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आसन्न विधानसभा चुनाव में अपने-अपने बूथ को जीतने के लिए कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के एक-एक बूथ पर भाजपा की जीत हो और हर बूथ में बड़ी बढ़त मिले, इसे लेकर अभी से ही हम सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाना हाेगा। लोस चुनाव के दौरान जुगसलाई विधानसभा में पार्टी को अच्छी बढ़त मिली थी, यह बढ़त और बढ़े, इसके लिए हम सबको उत्साह के साथ काम करना होगा।

जुगसलाई

वहीं, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने राज्य में बदलते डेमोग्राफी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के विभिन्न जिलों में बंगलादेशी घुसपैठ से जिले की डेमोग्राफी बदल रही है। आज सिर्फ संथाल ही नही बल्कि कोल्हान का का क्षेत्र भी इससे अछूता नही है। जिले की बदलती डेमोग्राफी पर स्पेशल ब्रांच के साथ झारखंड हाइकोर्ट ने भी घुसपैठ को जटिल समस्या मानकर राज्य सरकार को इसपर निर्देश देते हुए घुसपैठियों पर ब्रेक लगाने को कहा है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार करार दिया। कहा कि मात्र 2 महीने के लिए हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार सिर्फ अपने भ्रष्टाचार के साक्ष्यों को मिटाने के लिए बनी है, इससे हेमंत सोरेन का कुर्सी प्रेम भी उजागर हुआ है।

अमर बाउरी ने कहा कि सरकार लोगों को पेंशन देने का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन 4 महीने से बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिली। राज्य सरकार मुफ्त राशन की बात करती है, लेकिन बीते 11 महीने से ग्रीन कार्ड होल्डर को राशन नहीं मिला है। उन्होंने ध्वस्त कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की ढुलमुल नीति एवं उदासीनता से पूरे राज्य में अपराधियों के मंसूबे सातवें आसमान पर हैं। इस सरकार में राज्य की जनता, जज, डॉक्टर, पुलिस, पत्रकार, जनप्रतिनिधि, वकील, व्यापारी, महिला, युवा, किसान, दलित, आदिवासी कोई भी सुरक्षित नही रहा। राज्य सरकार की नियुक्तियों में भारी धांधली और भ्रष्टाचार की गई। सरकार ने युवाओं से बड़े वादे कर अब तक उन्हें ठगने का ही काम किया है। अमर बाउरी ने सभी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में ऐसी निरंकुश और भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने और जुगसलाई समेत जमशेदपुर लोकसभा की सभी छह सीटों पर विजयी कमल खिलाने के आह्वान किया।

वहीं, जमशेदपुर के सांसद बिद्युत महतो ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से विजयी प्राप्त करने पर सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोल्हान में एशिया का सबसे बड़ा जंगल सारंडा जंगल था, जो इस तरह से उजड़ गया है कि आज जलवायु परिवर्तन हो गया है। बारिश नहीं हो रही है और जहां राजस्थान में पेड़ पौधे नहीं थे, वहां तीन-तीन बार बाढ़ आ गई है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि सभी व्यक्ति अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं जिससे पर्यावरण भी स्वच्छ रहे लोग भी स्वस्थ रहें।

सांसद श्री महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों को आयुष्मान कार्ड, पक्का मकान, गैस चूल्हा, मुफ्त अनाज, इज्जत घर, घर-घर बिजली मिली लेकिन राज्य की हेमंत सरकार ने गरीबों के हक को मारकर अपनी तिजोरी भरने और राज्य की प्राकृतिक संसाधनों की दोनों हाथों से लुटने का कार्य किया है। सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के दौरान उनके प्रयासों से बंद माइंस लगातार खुल रहे थे, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार इस दिशा में पूरी तरह से आंख मूंद ली है और कुछ भी काम नहीं कर रही है।

कार्यक्रम के कोल्हान प्रभारी सह पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि हर साल 5 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी, पेंशन की राशि 2 हजार और महिलाओं को चूल्हा चौका खर्चा के रूप में 2500 प्रति माह, बेरोजगार युवाओं को 5000 और 7000 रुपए का बेरोजगारी भत्ता सिर्फ वोट प्राप्त करने का जरिया बनकर रह गया। बीते साढ़े चार साल से हेमंत सरकार महिलाओं एवं युवाओं को ठगने के लिए नई स्कीम लेकर आ जाते हैं। आज सत्ता में बैठे लोग तिजोरी भरने में इतने मशगूल हो गए हैं कि साढ़े चार साल में अपने एक वादे को भी पूरा नही कर पाए।

वहीं, भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत की सराहना की और कहा कि मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं के ईमानदारीपूर्वक परिश्रम के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में हम सबने भ्रष्टाचार, परिवारवादी पार्टियों और देशविरोधी ताकतों को हराया है उसी प्रकार से आगामी विधानसभा चुनाव में इस तरह की ताकतों को फिरसे मुंहतोड़ जवाब देंगे।

यह भी पढ़े :विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को लेकर आदिवासी समुदाय की हुई बैठक।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सह कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक अनिल मोदी ने किया।सामरोह में प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, नीलू मछुआ, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, मुचीराम बाउरी, बिमल बैठा, अजीत कालिंदी, धर्मेंद्र प्रसाद, गणेश सोलंकी, कमलेश सिंह, सानंद प्रधान, सुशील महतो, बनमली बनर्जी, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, अर्जुन कुमार, उपेंद्र चतरथ, कमलेश सिंह समेत मंडल पदाधिकारी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, भवन प्रभारी, भवन सह प्रभारी, विभिन्न बूथों के अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied