📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

संत जेवियर्स चक्रधरपुर के चार ताइक्वांडो खिलाड़ी रीजनल प्रतियोगिता के लिए चयनित।

On: July 9, 2024 10:10 PM
Follow Us:
ताइक्वांडो

रिपोटर :  जय कुमार

चकधरपुर: जोनल ताइक्वांडो चयन प्रक्रिया लिटिल फ्लॉवर स्कूल, टेल्को जमशेदपुर द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन लिटिल फ्लॉवर स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर हिल्डा डिसूजा ने किया। इस चयन प्रक्रिया में आइसीएसई बोर्ड के विभिन्न 25 स्कूलों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़े :डॉ अजय ने किया 150 खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल किट का वितरण।

चक्रधरपुर संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल पोटका के सात खिलाड़ियों ने इस चयन प्रक्रिया में भाग लिया। स्कूल के खेल प्रभारी और ताइक्वांडो कोच शांतनु महतो की अगुवाई में सात खिलाड़ियों अनुष्का मुंडरी, शीतल गागराई, ब्रोतिन दत्ता, अर्जुन गागराई, प्रेम कुमार, रौशन रामसे चाकी और श्रेष्ठ राय ने भाग लिया।

यह भी पढ़े :सत्यम संजीवन ट्रस्ट के बैनर तले एक बृद् और सहाय महिला को वृद्ध आश्रम सरायकेला मेंआश्रय दिलाया।

जिसमे मे चार खिलाड़ी 18 और 19 अगस्त को देवघर मे होने वाले रीजनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। चयनित खिलाड़ियों में अनुष्का मुंडरी, रौशन रामसे चाकी, श्रेष्ठ राय और ब्रोतिन दत्ता सम्मिलित हैं। ताइक्वांडो रीजनल प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर स्कूल के संत जेवियर स्कूल के प्राचार्य फादर एस पुथुमय राज, उप प्राचार्या सिस्टर रानिट तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह मुख्य प्रशिक्षक अनुराग शर्मा ने हर्ष जताते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment