📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

दो दिवसीय होयोहातु छऊ नृत्य मंडली का हुआ समापन।

On: July 9, 2024 6:34 PM
Follow Us:
होयोहातु

रामायण और महाभारत की घटना को दर्शाया, उमड़े दर्शक,अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई पहुंचे।

रिपोटर : जय कुमार

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर विधानसभा के होयोहातु पंचायत के ग्राम होयोहातु में रथ यात्रा के शुभ अवसर पर होयोहातु छऊ नृत्य मंडली द्वारा दो दिवसीय छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित की गई थी। जिसके समापन समारोह में अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई, चक्रधरपुर विधायक प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम, चक्रधरपुर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजूई, कुदराई सिजूई, निराकार केराई थे।स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक छऊ नृत्य के मध्यम से दर्शकों का मन जीत लिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़े :रामायण और महाभारत की घटना को दर्शाता होयोहातु छौ नृत्य मड़ली कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न।

एक से एक बढ़ कर छऊ नृत्य किया। लोग रात भर छऊ नृत्य का आनंद लिये। समापन समारोह में डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि छऊ नृत्य सिर्फ नृत्य ही नहीं बल्कि जीवन शैली है। इस नृत्य में बिना कुछ बोले अपनी भावभंगिमा से रामायण, महाभारत व अन्य पौराणिक कथाओं को दिखाने की कला देखने को मिलती है।

यह बगैर कुछ कहे समाज हित में नया संदेश देती है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कलाकारों को देश दुनिया में बेहतर मंच मिले यही हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कलाकारों को देश दुनिया में बेहतर मंच मिले,यही हमारा प्रयास है। पीरू हेम्ब्रम ने कहा रामायण और महाभारत की घटना को दर्शाता यह छऊ नृत्य में चारों युगों का समावेश देखने को मिलता है, इसलिए चक्रधरपुर के माननीय विधायक सुखराम उरांव छऊ नृत्य कार्यक्रम ग्रामीण इलाकों में निरंतर जारी रहे हैं, जिसके लिए वे छऊ कलाकारों को प्रोत्साहित एवं छऊ टीमों को निरंतर सहयोग पहुंचने का काम करते हैं।

यह भी पढ़े :चाईबासा जिला पुलिस प्रशासन की अपील: सड़क सुरक्षा का पालन करें, जुर्माना से बचें।

होयोहातु छऊ नृत्य मंडली में विशेष सहयोग संरक्षक महेन्द्र हासदा,सह संरक्षक चम्पाई हासदा,अध्यक्ष तुरम हेंब्रम, सचिव दोराई हासदा, उप सचिव चंपई हासदा, कोषाध्यक्ष जगन सिंह, महेंद्र हासदा, कानुराम हासदा, कौरा हासदा, जुरिया हेंब्रम, राजेश हासदा, पाण्डू राम हासदा इन सभी का सफल कार्यक्रम हुआ जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment