📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर जोर।

On: July 6, 2024 9:46 PM
Follow Us:
जिला

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में अग्रणी संगठन विभाग एवं मोर्चा के चेयरमैन/अध्यक्षों, जिला स्तरीय समन्वयकों की बैठक आयोजित की गई। आज के बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने सभी विभागों के चेयरमैन/अध्यक्ष को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2024 का संपूर्ण तैयारी अपने-अपने विभाग स्तर पर सक्रियता के साथ कर लें, बूथ स्तर पर कमिटी और कार्य करने के लिए सभी अग्रणी संगठन विभाग एवं मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित करें और उसकी सूची अविलंब बनाकर जिला कांग्रेस कार्यालय को समर्पित करें ताकि उनकि सत्यापन करवाया जाय।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, पत्रकारिता और संचार विभाग के तीसरे वर्ष की छात्राओं ने अपनी फिल्में प्रदर्शित की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सभी संगठन विभाग एवं मोर्चा के पदाधिकारी प्रखंड स्तर, मंडल स्तर, पंचायत स्तर पर कमेटियों का रिव्यू (समीक्षा) कर लें। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि 2024 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के सहयोगी पार्टनर के साथ मिलकर बेहतर कार्य करेगी और 2019 के तरह इस बार भी भाजपा का सफाया करेगी जिला के अपने पांचो सिटिंग सिटों के साथ इस बार जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भी हर हाल में कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करेगी और इंडिया गठबंधन के पुनः सरकार बनाएंगे ।

 जिला

बैठक का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया।बैठक में सेवा दल महिला कांग्रेस संगठक रीता शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी कुमारी, समन्वयक सीताराम चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज सिंह, समन्वयक अवधेश सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, इंटक जिला अध्यक्ष राजेश सिंह राजू, अल्पसंख्यक विभाग समन्वयक सफी अहमद खान, आदिवासी कांग्रेस समन्वयक सुबोध सिंह सरदार, ओबीसी विभाग जिला अध्यक्ष दिनेश राज, समन्वयक रामदास चौधरी, अनुसूचित जाति विभाग सावन मुखी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन सुनील गुप्ता, जिला संयोजक पवन कुमार बबलू , आरटीआई विभाग जिला चेयरमैन कमलेश कुमार, विधि विभाग समन्वयक बुद्धदेव गिरी, किसान विभाग समन्वयक अरुण कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग कोऑर्डिनेटर अमरनाथ सिंह, सेवादल कांग्रेस के जुगसलाई विधानसभा प्रभारी रंजीत राम, जमशेदपुर पश्चिम सेवादल कांग्रेस के प्रभारी सोनू सिंह, बहरागोड़ा प्रखंड सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष आनंद सेनापति मुख्य रूप से शामिल हुए। अग्रणी संगठन विभाग एवं मोर्चा के चेयरमैन/अध्यक्षगणों ने अपने संबोधन में बैठक में कहा की बहुत ही जल्द विभाग एवं मोर्चा संगठन के स्तर पर एक बैठक एवं सम्मेलन का आयोजन कर पूर्ण रूप से संगठन को सक्रिय किया जाएगा साथ ही सभी संगठन विभाग एवं मोर्चा के पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्र पर अपनी सक्रियता को बढ़ाएंगे। जनसंपर्क अभियान एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन वृहद पैमाने पर करने का निर्णय लिया गया।

भवदीय
संजय सिंह आजाद
उपाध्यक्ष
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment