📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का दूसरा दिन।

On: July 4, 2024 6:47 PM
Follow Us:
मंदिर

देवताओं का आह्वान कर मंगल की कामना की गई।

जमशेदपुर : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के दूसरे दिन विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। गुरुवार को देवताओं का आह्वान, पूजन, पाठ, जप, धन्नाधिवास, धृत्ताधिवास, गन्धाधिवास और धूपाधिवास हुआ। महायज्ञ के प्रमुख यजमान जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय थे। मंडप में श्री राय के अलावा सूरज हेंब्रम, पुष्पा खादका, दुर्गा खादका, सीमा करन, कन्हैया झा, रूपा देवी, यूके शर्मा, विनोद राय और भार्गवी देवी भी पूजा हेतु बैठी थीं।

मंदिर

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आज सुबह मंडपस्थ देवताओं का आह्वान किया गया और मंगलकामना की गई। फिर पंचागस्ट पूजा किया गया। पंचागस्ट पूजा के साथ ही नवग्रह मंडल पूजन, जोगिनी पूजन, क्षेत्रपाल पूजन के भी उपक्रम किये गये।
महायज्ञ के तीसरे दिन अर्थात शुक्रवार को मंडपस्थ आवाहित देवताओं का पूजन, अरणी मंथन द्वारा अग्नि स्थापन, पाठ, जप, हवन, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, वस्त्राधिवास, औष्ध्याधिवास और मिष्ठानाधिवास का आयोजन होना है।

यह भी पढ़े :श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ।

महायज्ञ करा रहे श्री विनोद पांडेय ने बताया कि किसी भी मंदिर का जीर्णोद्धार करना अत्यंत पुष्य का कार्य होता है। उन्होंने अग्निपुराण का हवाला देते हुए बताया कि किसी गिर रहे या गिर चुके मंदिर का जीर्णोद्धार करने से मंदिर निर्माण से भी दोगुना फल की प्राप्ति होती है।इस महायज्ञ में सर्वश्री विनोद पांडेय, संजीव पांडेय, राजू चौबे, अजय तिवारी, असंघ चौबे, निर्मल दुबे समेत 31 ब्राह्मण हिस्सा ले रहे हैं। बेगूसराय के ख्यातिलब्ध पंडित श्री गौरीकांत ठाकुर जी के मार्गदर्शन में यह महायज्ञ हो रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment