मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

केबुल कंपनी के परिसर में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का जीर्णोद्धार: विधायक सरयू राय ने दी विधिवत सूचना।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 3, 2024 7:34 PM
Follow Us:
केबुल
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
जमशेदपुर : 03 जुलाई, 2024,जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने दिवालिया घोषित केबुल कंपनी के एनसीएलएटी द्वारा नियुक्त रिजोल्यूशन प्रोफेशनल (आरपी), श्री पंकज टिबड़ेवाल को केबुल कंपनी परिसर में स्थित ‘‘श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर)’’ का जीर्णाेद्धार कार्य करने की विधिवत सूचना दी है और उन्हें आगामी 07 जुलाई, 2024 को मंदिर में हो रहे श्री लक्ष्मीनारायण के प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
श्री टिबड़ेवाल को भेजे गये आमंत्रण-पत्र में श्री राय ने बताया है कि केबुल कंपनी परिसर में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) का ढाँचा जर्जर हो चुका है। इसका निर्माण कार्य करीब 30 वर्ष पहले कंपनी ने स्थगित कर दिया था। तब से मंदिर परिसर में जंगल-झाड़ उग आये और मंदिर के ढाँचा के उपर भी पीपल, बरगद आदि के छोटे-छोटे वृक्ष उग आए। इस ढाँचा के जर्जर होकर ध्वस्त हो जाने का खतरा को देखते हुए मैंने इसका जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया। जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है। आगामी 07 जुलाई को मंदिर में विधिवत लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
 केबुल
उन्होंने श्री टिबड़ेवाल को याद दिलाया कि इस भव्य और विशाल मंदिर का निर्माण इंडियन केबुल कंपनी द्वारा किया जा रहा था, परन्तु कंपनी की वित्तीय स्थिति खराब हो जाने के कारण इसका निर्माण स्थगित हो गया।
उन्होंने श्री पंकज टिबड़ेवाल से आग्रह किया है कि मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य प्रक्रियाधीन है। इसके पूरी तरह से पुराने स्वरूप में आने के लिए काफी काम करना अभी बाकी है। इस बीच गर्भगृह, गोपुरम और मंदिर की सीढ़ियों का मरम्मत कर दिया गया है। ताकि गर्भगृह में श्री लक्ष्मीनारायण प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा हो सके।
श्री राय ने पंकज टिबड़ेवाल को भेजे गये आमंत्रण पत्र की प्रति कंपनी के मजदूरों की ओर से एनसीएलएटी में मुकदमा लड़ रहे अधिवक्ता श्री अखिलेश श्रीवास्तव को भी दिया है और उन्हें श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति का कानूनी सलाहकार नामित किया है। श्री श्रीवास्तव ने कंपनी का कानूनी सलाहकार होने का श्री राय का आग्रह स्वीकार कर लिया है। श्री पंकज टिबड़ेवाल को भेजे गये आमंत्रण पत्र की प्रति संलग्न है।
ह0/-
सरयू राय
WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

और पढ़ें

Untitled Design 12 5

Chandil में एनएच-33 पर भीषण जाम तीन घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे हजारों वाहन लोग हुए परेशान

Untitled Design 9 6

Ulidih थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला पुलिस ने शुरू की जांच

Untitled Design 5 6

Galaxy इंगोट प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा कंपनी गेट जाम कर किया प्रदर्शन

Untitled Design 4 6

Jugsalai में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियों के साथ 17 वर्षीय बालक निरुद्ध गवाहों को प्रभावित करने की थी आशंका

Aa 3

साकची टैंक रोड में जाम की समस्या पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने उठाई आवाज, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Jharkhand

मानगो, जमशेदपुर और आदित्यपुर को मिले नए अधिकारी, झारखंड प्रशासनिक फेरबदल में कई अहम नियुक्तियां, 88 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied