📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

करीम सिटी कॉलेज, मानगो, मनोविज्ञान विभाग ने आयोजित किया एकदिवसीय कार्यशाला।

On: July 2, 2024 6:59 PM
Follow Us:
, मनोविज्ञान

जमशेदपुर : 2 जुलाई 2024,करीम सिटी कॉलेज मानगो कैंपस मनोविज्ञान विभाग के तत्वाधान में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने की और मुख्य वक्ता के रूप में डॉ फिरोज इब्राहीमी विभागाध्यक्ष। मनोविज्ञान विभाग करीम सिटी कॉलेज तथा प्रसिद्ध कंसीलर तथा प्राध्यापक डॉ जकी अख्तर करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर शामिल हुए।

यह भी पढ़े :करीम सिटी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग ने दो दिवसीय स्टूडेंट सेमिनार आयोजित किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम में महाविद्यालय में पढ़ने वाले मनोविज्ञान के छात्र-छात्राओं के अलावा दूसरे विषयों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी दर्ज कराई और विशेषज्ञों की बातों से लाभान्वित हुए। प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने अपने संबोधन में समय के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में समय का बड़ा महत्व होता है। जीवन का एक-एक लम्हा कीमती होता है और जो लम्हा गुजर जाता है वह दोबारा नहीं आता। अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि वक्त की कद्र करें और उसका सही इस्तेमाल करें। वक्त की कद्र ही सही मानों में कामयाबी की कुंजी है।

, मनोविज्ञान

मुख्य वक्ता डॉ फिरोज इब्राहीमी ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के जीवन में विद्यार्थी की इच्छा को सर्वोपरि बताया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी की शिक्षा उसकी रुचि के अनुसार होनी चाहिए। बहुत सारे विद्यार्थी ऐसे होते हैं जिनको मानव जीवन मानव स्वभाव, मानव विचार और उनकी मनोस्थिति को जानने में रुचि होती है। ऐसे विद्यार्थियों को चाहिए कि वह अपना कैरियर मनोविज्ञान में बनाएं। डॉ जकी अख्तर ने अपने संबोधन में गाइडेंस एंड काउंसलिंग के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा की विद्यार्थी तो एक यात्री की तरह होता है जिसके लिए यह आवश्यक है कि कोई उसका मार्गदर्शन सही रूप में करे।

यह भी पढ़े :करीम सिटी कॉलेज रोटरैक्ट क्लब ने डॉ. अंजनी भूषण कुमार का सम्मान किया।

यदि सही रूप से मार्गदर्शन मिल जाए तो यात्री अपनी मंजिल तक अवश्य पहुंचता है। उन्होंने मनोविज्ञान के महत्व पर भी प्रकाश डाला और मनोविज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने की संभावनाओं को विस्तार पूर्वक बताया।
कार्यशाला का संचालन मनोविज्ञान के प्राध्यापक डॉ महफूज आलम ने किया तथा डॉ सत्यवर्ता पंडा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यालय कार्यशाला को सफल बनाने के लिए में मनोविज्ञान के विद्यार्थियों की भूमिका सराहनीय रही।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment