📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बड़ाबाँकी में ग्रामीण महिलाओं के बीच सनातन उत्सव समिति की महिला ईकाई ने किया सेनेटरी नैपकीन का निःशुल्क वितरण।

On: July 1, 2024 11:17 PM
Follow Us:
सनातन

जमशेदपुर : सनातन उत्सव समिति की महिला ईकाई ने रविवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बड़ाबाँकी अंतर्गत कुडलुंग में ग्रामीण महिलाओं के बीच माहवारी जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और बचाव की जानकारी दी गई. सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं संकोची स्वभाव की होती है।

सनातन

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस कारण वे कई बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं. अभियान के दौरान दर्जनों महिलाओं के बीच सेनेटरी नैपकिन का निःशुल्क वितरण किया गया. समिति की महिला ईकाई ने महिलाओं से इसका उपयोग करने की अपील की ताकि वे बीमारियों से बच सकें।

यह भी पढ़े :मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा आयोजित तिन दिवसीय उन्नति मेले का बिष्टुपुर स्तिथ तुलसी भवन में शुभारम्भ हुआ।

बताया कि सनातन उत्सव समिति की महिला ईकाई का मूल उद्देश्य नारियों का सम्मान और इनका सशक्तीकरण करना है. मौके पर विशेष रूप से समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, वीर सिंह, अप्पू तिवारी की मौजूदगी रही. वहीं आयोजन में विशेष रूप से महिला इकाई की पीहू सिंह, मीरा सिंह, मुस्कान गोराई, बबली सोनम, मनीषा दयाल सहित सनातन उत्सव समिति के सदस्य अमित सिंह, ललित राव, कुलदीप सिंह, सुजल कुमार, सन्नी सिंह, अभिनव सिंह, आशीष मिश्रा, लकी कुमार सहित अन्य मौजूद रहें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment