📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

वर्ल्ड डॉक्टर्स डे, डॉ. अजय कुमार ने डॉ. सिद्धू को सम्मानित।

On: July 1, 2024 8:15 PM
Follow Us:
डॉक्टर्स

जमशेदपुर : वर्ल्ड डॉक्टर्स डे के अवसर पर पूर्व सांसद सह कांग्रेस पार्टी के वर्किंग कमिटी के सदस्य डॉ अजय कुमार ने सोमवार को शहर के नामचीन बुजुर्ग डॉक्टर कृपाल सिंह सिद्धू को उनके सोनारी स्थित आवास पर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर अजय कुमार ने कहा कि वर्तमान समय जब लोगों के ईलाज काफी महंगा हो गया है।

यह भी पढ़े :हेमकुंड पब्लिक स्कूल में 350 मरीजों का निशुल्क इलाज और दवा वितरण।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

ऐसे समय डॉ सिद्धू इतने कम फीस में लोगों की सेवा कर रहे है। सही मायने ये अभी के समय में लोगों के लिए भगवान है। वर्ल्ड डॉक्टर्स डे ऐसे शख्सियत को सम्मानित कर मैं स्वयं को गर्वांवित महसूस कर रहा हूं। मैं ईश्वर से उनकी लंबी आयु की कामना करता हूं।

डॉक्टर्स

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा स्वास्थ्य को लेकर मोदी सरकार की स्पष्ट नीति नही है। हाल के दिनों में जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों में इजाफा हुआ है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी है। आम लोगों के लिए ईलाज काफी महंगा हो गया है।

यह भी पढ़े :निर्धन की सेवा करने हेतु डॉक्टरों को किया सम्मानित।

स्वास्थ्य आमलोगों के लिए सबसे आवश्यक है लेकिन केंद्र सरकार इसको लेकर बेखबर है। नीट यू जी की परीक्षा इतने बड़े पर हुई धांधली से पता चलता है की मोदी सरकार स्वास्थ्य सेवा के प्रति कितनी गंभीर है। सरकार समाज में किस प्रकार के डॉक्टर्स पैदा करना चाहती है इसका जवाब उनको देना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से रविन्द्र झा उर्फ नट्टू झा,धर्मेंद्र सोनकर,,बबलू झा,अभिजीत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment