मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

करीम सिटी कॉलेज में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 30, 2024 6:07 AM
Follow Us:
IMG 20240630 WA0013
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर 29 जून 2024: करीम सिटी कॉलेज के वाणिज्य संकाय तथा NSSO (FOD) Mo SPI SRO जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया। यह आयोजन प्रोफेसर पीसी महालनोबिस के जन्मदिन के अवसर पर कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि डा धनंजय (जिला ट्रांसपोर्ट अफसर पूर्वी सिंहभूम) थे तथा सम्मानित अतिथि श्री आमोद विवेक (NSSO (FOD) Mo SPI, जमशेदपुर) थे। कार्यक्रम दो भागों में विभक्त था।

A 2

THE NEWS FRAME

पहला भाग विचारों का था जिसमें की नोट ऐड्रेस डॉ प्रभात कुमार सिंह (सांख्यिकी विभाग, जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज) ने दिया। उन्होंने अपने संबोधन में सांख्यिकी के महत्व तथा जीवन में उसके उपयोग पर प्रकाश डाला तथा सभी कॉलेजों में इसकी पढ़ाई होने पर जोर देते हुए कहा कि करीम सिटी कॉलेज में भी सांख्यिकी विभाग का होना समय की आवश्यकता है।

मुख्य अतिथि ने शहर की यातायात व्यवस्था पर बात करते हुए दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने की बात की।

THE NEWS FRAME

इससे पूर्व डॉ बी एन त्रिपाठी (प्रभारी प्राचार्य) ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर तथा अपने शब्दों से स्वागत किया। विभागाध्यक्ष डॉ एमएम नजरी ने विषय वस्तु पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दूसरे भाग में पावर प्रजेंटेशन, पोस्टर, क्विज, स्केच, एकल गायन, समूह गायन एकल नृत्य तथा सामूहिक नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस आयोजन में कॉलेज के लगभग 150 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

THE NEWS FRAME

यह सभी कार्यक्रम प्रतियोगी कार्यक्रम थे जिनमें डॉ डीके मित्रा, डॉ पीके सिंह, डॉ जाकि अख्तर, डॉ एम मोइज अशरफ, डॉ पीके सिंह, प्रो गौहर अजीज, प्रो साकेत कुमार, डॉ रश्मि अख्तर तथा डॉ फौजिया तबस्सुम ने निर्णायक की भूमिका अदा की। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर डा जाहिद परवेज, डॉ रश्मि अख्तर, डॉ आफताब आलम, डॉ फौजिया तबस्सुम, प्रो राशिद इकबाल तथा अन्य विभागों के प्राध्यापक मौजूद थे। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ एमएम नजरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Link copied