📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

रांची में सब इंस्पेक्टर 35,000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार: एसीबी की बड़ी कार्रवाई।

On: June 25, 2024 5:33 PM
Follow Us:

रांची, 25 जून 2024: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने राजधानी रांची के रातू थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सत्येंद्र सिंह को पूछताछ के लिए एसीबी मुख्यालय रांची ले जाया गया है।

घटना के अनुसार, रातू चट्टी स्थित छोटानागपुर राज हाई स्कूल में मदरसा बोर्ड की परीक्षा के दौरान सत्येंद्र सिंह की ड्यूटी लगी थी। आरोप है कि उन्होंने एक महिला से 25 जून को रिश्वत लेने के लिए बुलाया था। महिला ने जैसे ही सत्येंद्र सिंह को 35,000 रुपए दिए, वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सूत्रों के अनुसार, सत्येंद्र सिंह के खिलाफ रातू थाना क्षेत्र के सूर्या नगर की सबिता देवी ने शिकायत की थी। सबिता देवी के पति विजय सिंह पर गोली चलाने का आरोप था और केस को कमजोर करने के लिए सत्येंद्र सिंह ने 35,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। विजय सिंह रिश्वत नहीं देना चाहता था, लेकिन आईओ के लगातार दबाव के कारण सबिता देवी ने एसीबी में शिकायत की। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने ट्रैप बिछाया और सत्येंद्र सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई एसीबी की भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी मुहिम का हिस्सा है, जिससे सरकारी अधिकारियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment