मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बुरुडीह डैम का अवलोकन किया।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: June 23, 2024 9:02 PM
Follow Us:
बुरुडीह
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बुरुडीह डैम का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने अवलोकन के क्रम में बुरुडीह डैम को राष्ट्रीय स्तर पर एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने को लेकर अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार राज्य के कई नए पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रकृतिक सुंदरता के दृष्टिकोण से एक बहुत ही आकर्षक राज्य है। यहां पर्यटन की प्रबल संभावनाएं हैं यही कारण है कि हमारी सरकार राज्य में चिन्हित कई धार्मिक, आध्यात्मिक स्थलों सहित पहाड़, डैम, फॉल आदि आकर्षक जगहों को विकसित करने के उद्देश्य से कार्य योजना बना रही है।

A 2

यह भी पढ़े :भरत सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

बुरुडीह डैम का पानी आस-पास क्षेत्र के किसान वर्ग को उपलब्ध कराएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलन के समय ही व्यक्तिगत रूप से मैं जंगल से घिरे हुए इस ऐतिहासिक बुरुडीह डैम की खूबसूरती से परिचित हूं, इस डैम का सर्वांगीण विकास हो, यह पहले से ही मेरे मन में था। इस डैम का पानी बुरुडीह आस-पास क्षेत्र के किसान वर्ग को मिले इसी उद्देश्य से हमारी सरकार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर सेक्टर में विकास की एक लम्बी लकीर खींचने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

बुरुडीह

बुरुडीह डैम में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले सभी मूलभूत व्यवस्थाएं उपलब्ध होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुरुडीह डैम का सौंदर्यीकरण कार्य सहित राष्ट्रीय स्तरीय पर्यटन के सभी जरूरी व्यवस्थाओं को एक निश्चित समय सीमा के अंदर पूरा करना सुनिश्चित यह राज्य सरकार का लक्ष्य है। यहां गेस्ट हाउस, खेल मैदान, पार्क निर्माण इत्यादि सभी कार्य प्राथमिकता के तौर पर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से लोग इस पर्यटन स्थल में आकर यहां की खूबसूरती का आनंद ले सकें, इस निमित्त डैम को कनेक्ट करने वाला सड़क सहित बिजली, पानी और पर्यटकों के ठहरने की पूरी सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुरुडीह डैम को विकसित कर घाटशिला क्षेत्र को एक नई पहचान देनी है। मौके पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया तथा पेड़ों में रक्षासूत्र बांधकर वृक्ष को संरक्षित करने का संदेश भी दिया।

यह भी पढ़े :सिंहभूम चैम्बर ने पावर हाउस नंबर-3 गेट जुगसलाई के पास स्पीड ब्रेकरों को बदलने हेतु जुस्को एमडी का किया ध्यानाकृष्ट।

अधिकारियों को दिए निर्देश..

मुख्यमंत्री ने अवलोकन के दौरान अधिकारियों से राज्य सरकार द्वारा बुरुडीह डैम में किए जाने वाले कार्य योजना की विस्तृत जानकारी ली। मौके पर मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग, वन विभाग और पूर्वी सिंहभूम जिला के अधिकारियों को बेहतर तालमेल और समन्वय बनाकर बुरुडीह डैम के विकास कार्य को निश्चित समय सीमा के अंतर्गत मूर्त रूप देने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर घाटशिला विधायक श्री रामदास सोरेन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल, वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर श्री किशोर कौशल सहित संबंधित विभाग के वरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied