मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने रानी लक्ष्मी बाई के वीरता,साहस और देशभक्ति को किया नमन।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: June 18, 2024 11:37 PM
Follow Us:
जमशेदपुर
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

“बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।”

जमशेदपुर : 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के चूल्हे हिला देने वाली महान वीरांगना नारी शक्ति की प्रतीक महारानी लक्ष्मी बाई जी की बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन करने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के बैनर तले लौहनगरी के देशभक्तों का हुजूम शहीद स्थल गोलमुरी पहुंचा।महारानी लक्ष्मी बाई जी का बलिदान इस देश की अमूल्य धरोहर है।

Netaji 3

यह भी पढ़े :अनुशासनहीनता के चलते भाजयुमो के दो जिला पदाधिकारी को जमशेदपुर भाजपा ने किया निलंबित।

उपर्युक्त बात सैन्य मातृशक्ति की प्रदेश महासचिव मंजुला ने अपने संबोधन में कहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शहीदों के बलिदान को याद कर एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया ।इसके बाद रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन करने हेतु कई मातृसक्ति भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी हुकूमत के आगे कभी झुकना स्वीकार नहीं किया और आखिरी दम तक झांसी की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़ती रहीं।

जमशेदपुर

रानी लक्ष्मीबाई का पराक्रम और साहस आज की नारियों के लिए प्रेरणादायी है एवं उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ साथ स्वयं की रक्षा खुद करने की प्रेरणा देती है।आज के दौर में अदम्य साहस, अदभुत शौर्य एवं पराक्रम की प्रतिमूर्ति अमर शहीद वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई नारी शक्ति के साथ साथ सभी युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायक उद्धरण है।झांसी की रानी ने मातृ भूमि के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कार्यक्रम का संचालन नीता शर्मा ने किया और इस अवसर पर पूर्व सैनिकों द्वारा शहीदों को पुष्पांजलि दी गई एवं दीप प्रज्वलित किया गया।

यह भी पढ़े :जुस्को की बिजली के लिए बस्तियों में कैम्प लगाकर फार्म का होगा वितरण।

रूबी सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मौके पर भारत माता की जय ,वंदे मातरम भारत और वीर झांसी की रानी के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। आगामी 23 जून रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का अंग सैन्य मातृशक्ति द्वारा वीरांगना झांसी की रानी के शौर्य एवं पराक्रम को नमन करने हेतु हिंदुस्तान मित्र मंडल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मंजुला,शर्मिला,पूनम रूबी,कंचन,रीना,मीरा,भावना,सविंदर,उर्मिला ,नीता अर्चना,अंजू,जितेंद्र सिंह,वरुण कुमार,अवधेश कुमार गौतम जैसवाल,उमेश सिंह
मनोज सिंह,सत्येंद्र कुमार सिंह राजेश कुमार,सुखविंदर सिंह,विनय यादव,रासकुंजशर्मा,घनश्याम यादव,विनेश प्रसाद,पवन कुमार,अनिल सिन्हा,हरे राम,दयाभूषण ,हरिशंकर पांडे एवं अन्य मौजूद रहे।

 

Netaji 4

और पढ़ें

Netaji

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास, हजारों छात्रों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

IMG 20260621 203107

Jamshedpur के अंकित शर्मा बने SDM, दूसरे प्रयास में हासिल की सफलता, पिता के सपने को किया साकार

Untitled Design 32 1

अंतर्राष्ट्रीय Yoga दिवस पर चम्पाई सोरेन ने धुर्वा में किया योगाभ्यास कहा- योग स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली का आधार

Untitled Design 31 5

जमशेदपुर में बढ़ी चेन Snatching की घटनाएं सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुआ बदमाश

Untitled Design 28 6

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम Enterprise मंत्रालय ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से दिया निवारक स्वास्थ्य देखभाल का संदेश

Untitled Design 27 5

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय Film महोत्सव 2026 में भारती और बीबो का विश्व प्रीमियर भारत की महान महिलाओं की प्रेरक गाथाओं को मिला नया मंच

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied