📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

राहुल की निशानदेही पर प्रशांत कुमार गिरफ्तार, भोलू कुम्हार हत्याकांड का खुलासा।

On: June 3, 2024 11:15 PM
Follow Us:
गिरफ्तार

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत कदमा बाजार में बीते दिनों भोलू कुम्हार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में आदित्यपुर विद्युत नगर निवासी राहुल पंडित और कदमा शास्त्रीनगर निवासी प्रशांत कुमार कापड़ी उर्फ बिट्टू कापड़ी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े :वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में टीम ने किया लुट कांड का उद्भेदन

---Advertisement---
Netaji Advertisement

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और तीन गोली भी बरामद की है। एसएसपी किशोर कुमार ने सोमवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 23 मई को कदमा बाजार में भोलू कुम्हार की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में विक्की नंदी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हालांकि, जांच के दौरान अन्य लोगों के नाम भी सामने आए।

पुलिस ने पहले राहुल पंडित को आदित्यपुर से गिरफ्तार किया। राहुल की निशानदेही पर प्रशांत कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने प्रशांत के वाशिंग सेंटर से हथियार भी बरामद किया है।

यह भी पढ़े :वरीय पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी सोनारी , एवं पुलिस स्टेशन की गरिमामय टीम।

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि भोलू की हत्या वर्चस्व को लेकर की गई थी। भोलू और विक्की का विवाद काफी पुराना था। घटना से चार दिनों पूर्व भोलू जेल से छूटकर बाहर आया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment