मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

देश की आजादी में आदिवासी समाज की अहम भूमिका रही है- अर्जुन मुंडा

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 11, 2024 1:15 PM
Follow Us:
केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने तमाड़ प्रखंड के हुरुनडीह, बाबूरामडीह, बारेडीह, कुंडला, बेगाडीह और सिरकाडीह में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

देश की आजादी में आदिवासी समाज की अहम भूमिका रही है- अर्जुन मुंडा

तमाड़/बुंडू :  केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने तमाड़ प्रखंड के हुरुनडीह, बाबूरामडीह, बारेडीह, कुंडला, बेगाडीह और सिरकाडीह में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और ग्रामीणों से बातचीत की. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. हमें मोदी जी को तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है.’ आज भारत पूरे विश्व में परचम लहरा रहा है, यह सब मजबूत नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है.

दस वर्षों में हमारी सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखने का काम किया

श्री मुंडा ने कहा कि पिछले दस वर्षों में हमारी सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखने का काम किया है. वर्षों से उपेक्षित आदिवासी समुदाय को सम्मान देने का काम मोदी सरकार ने किया है. आज एक आदिवासी महिला देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर आसीन है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। लेकिन राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी कुछ लोगों ने उनका साथ नहीं दिया, ऐसे लोगों को जनता जवाब जरूर देगी.

केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने तमाड़ प्रखंड के हुरुनडीह, बाबूरामडीह, बारेडीह, कुंडला, बेगाडीह और सिरकाडीह में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया
केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने तमाड़ प्रखंड के आदिवासी क्षेत्रों हुरुनडीह, बाबूरामडीह, बारेडीह, कुंडला, बेगाडीह और सिरकाडीह में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया

यह भी पढ़ें :  सोनारी में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, नेकी, प्रेम और भाईचारे का संदेश हुआ साझा 

देश की आजादी में आदिवासी समाज की अहम भूमिका रही

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में आदिवासी समाज की अहम भूमिका रही है. जंगलों में रहकर आदिवासी समाज ने अंग्रेजों से लोहा लेने का काम किया था, जिन्हें इतिहास के पन्नों में वह स्थान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे. आदिवासी समाज के स्वाभिमान में योगदान के लिए खूंटी की धरती के वीर ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आज पूरा देश ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मना रहा है. यह हम सभी खूंटीवासियों के लिए गौरव की बात है.

500 साल के लंबे इंतजार के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ

ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज 500 साल के लंबे इंतजार के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है, यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत इरादों के कारण ही संभव हो पाया है. हमारी विकास की अवधारणा है कि गांव एक मंदिर के रूप में विकसित हो. भारतीय जनता पार्टी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि हमारी पार्टी राष्ट्र निर्माण में विश्वास रखती है.

वीडियो देखें : 

 

IQS banner
World’s best IQ level developed system – Click here – iqs.one
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment