📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह बाहा बोंगा पर्व पर पहुंचे आसनबनी आदिवासी परंपरा को जीवित रखने के लिए सहयोग का किया आह्वान

On: March 15, 2024 9:01 PM
Follow Us:
ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह बाहा बोंगा पर्व पर पहुंचे आसनबनी आदिवासी परंपरा को जीवित रखने के लिए सहयोग का किया आह्वान

सरायकेला खरसांवा : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल के आसनबनी जाहेरथान में शुक्रवार को बाहा बोंगा पर्व का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह मौजूद थे. उनके साथ नायके बाबा गुरुचरण सोरेन, माझी बाबा दुर्योधन मार्डी, आनंद गोराई, बुधु माझी, सुब्रतो नाग आदि भी मौजूद थे.

भव्य तरीके से किया पूर्व विधायक का स्वागत

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मौके पर पहुंचे ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह का स्थानीय लोगों ने भव्य तरीके से स्वागत किया. इस बीच लोगों ने फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया. बाहा पर्व पर जाहेरथान में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई.

सांस्कृतिक कार्यक्रम की दिखी छटा

बाहा पर्व के दौरान आदिवासी परंपरा को जीवित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. इसमें गांव के लोगों में महिला-पुरूष बड़ी संख्या में शामिल हुए थे.

आदिवासी परंपरा जीवित रखने का पूर्व विधायक ने किया आह्वान

बाहा पर्व पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह ने लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि आदिवासी परंपरा को जीवित रखने के लिए अपने स्तर से भरपूर सहयोग करेंगे और समर्थन देंगे. मौके पर उन्होंने लोगों से पर्यावरण को संतुलन करने की भी जानकारी दी.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment