📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सेल्फ एंप्लॉयमेंट प्रोग्राम के तहत ऋण प्राप्त लाभुक और क्रेडिट लिंकेज प्राप्त स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को EDP प्रशिक्षण देकर वित्तीय प्रबंधन में सशक्त और मजबूत बनाने का प्रयास।

On: March 14, 2024 9:36 PM
Follow Us:
सेल्फ एंप्लॉयमेंट प्रोग्राम के तहत ऋण प्राप्त लाभुक

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम ( ईडीपी)महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संजीवनी …. अपर नगर आयुक्त श्री रंजीत लोहरा, मानगो नगर निगम

प्रशिक्षण लेकर डे एन यु एल एम योजना के तहत ऋण प्राप्त स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक मजबूती तथा आत्मनिर्भर बन सामाजिक स्वरूप को बदलने में अहम भूमिका निभा रही…अपर नगर आयुक्त

जमशेदपुर : सहायक नगर आयुक्त श्री अरविंद प्रसाद अग्रवाल ने इडीपी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर उपस्थिति पंजी, लाभुकों की उपस्थिति एवं प्रशिक्षण गुणवत्ता का जांच किया। मानगो नगर निगम अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज तथा सेल्फ एंप्लॉयमेंट प्रोग्राम के तहत ऋण प्राप्त लाभार्थियों को नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार ई डी पी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जिसके अंतर्गत महिलाओं का 6 दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है तथा उन्हें वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी हर बारीकियां को सिखाया जाता है। कौशल विकास केंद्र में हो रहे EDP प्रशिक्षण का निरीक्षण आज सहायक नगर आयुक्त श्री अरविंद प्रसाद अग्रवाल के द्वारा किया गया ।प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर लाभुकों की उपस्थिति, प्रशिक्षण गुणवत्ता एवं उपस्थिति पंजी आदि का जांच किया गया।

यह भी पढ़ें : टाटा स्टील फाउंडेशन ने पूरे झारखंड में 100 मोतियाबिंद सर्जिकल शिविरों का आयोजन किया

उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रबंधन महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाएगा। वे जीवन से जुड़ी हर छोटी से छोटी प्रबंधन को अच्छे तरह से करने में निपुण होगी। आगे बढ़ेंगे तथा एक विकसित समाज का निर्माण कर सकेंगे। स्वयंसेवी सहायता की महिलाओं को आगे भी स्वावलंबन तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निगम के द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा। दीनदयाल अंत्योदय योजना के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत यह कार्यक्रम विशेष कर ऋण प्राप्त लाभुकों के लिए है जिसमें उन्हें प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। यह योजना लाभार्थियों के आर्थिक विकास के लिए मिल का पत्थर साबित हो रही है।

इस अवसर पर सीएमएम, सीओ, सीआरपी, प्रशिक्षण प्रदाता सी एस एस एजुकेशन एलएलपी के कर्मी  मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment