मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

उड़ीसा के राज्यपाल से मिली कटक स्टेशन से लापता हुए शिव बालक सिंह की धर्मपत्नी, राज्यपाल से मिलकर नीलू देवी ने लापता पति को ढूंढने की लगाई गुहार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 8, 2024 10:23 PM
Follow Us:
उड़ीसा के राज्यपाल से मिली कटक स्टेशन से लापता हुए शिव बालक सिंह की धर्मपत्नी, राज्यपाल से मिलकर नीलू देवी ने लापता पति को ढूंढने की लगाई गुहार
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

महामहिम राज्यपाल रघुवर दास को देखते ही फफक रो पड़ी नीलू देवी।

A 2

जमशेदपुर : मानगो महावीर कॉलोनी के रहने वाली नीलू देवी भाजपा नेता विकास सिंह और अपने परिवार के साथ उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से मिलकर अपने पति शिव बालक सिंह के कटक स्टेशन से लापता हो जाने की जानकारी देकर उन्हें ढूंढने की गुहार लगाई। भाजपा नेता विकास सिंह के साथ महामहिम राज्यपाल के आवास पहुंची नीलू देवी ने बताया 21 फरवरी को नीलू देवी अपने पति शिव बालक सिंह के साथ श्री जगन्नाथ धाम के दर्शन हेतु उत्कल ट्रेन से पूरी जा रही थी ।

22 फरवरी को उसी बोगी में सफर कर रहे एक बच्चे की तबीयत खराब हो जाने पर बच्चे के परिजनों ने बच्चे को लेकर कटक स्टेशन में उतर गए थे एक ही बोगी में सफर करने के कारण शिव बालक सिंह के तबीयत खराब हुए बच्चे के परिजनों से मेल मिलाप बढ़ जाने के कारण शिव बालक सिंह भी कटक स्टेशन में उतर गए थे। उत्कल ट्रेन कटक स्टेशन से खुलकर जब भुवनेश्वर के लिए चली तब नीलू देवी ने देखा कि उनके पति बोगी में नहीं है अगले स्टेशन में ट्रेन रुकने के बाद नीलू देवी वापस कटक आकर कटक के रेल अस्पताल में जाकर अपने पति की खोज बिन आरंभ की लेकिन कुछ पता नहीं चला कटक के जीआरपी थाना में मुकदमा दर्ज कराने के साथ-साथ चारों ओर गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए गए हैं शिव बालक सिंह के लापता हुए लगभग पंद्रह दिन बीत जाने के बाद शिव बालक सिंह का कुछ भी पता नहीं चला।

उड़ीसा के राज्यपाल से मिली कटक स्टेशन से लापता हुए शिव बालक सिंह की धर्मपत्नी, राज्यपाल से मिलकर नीलू देवी ने लापता पति को ढूंढने की लगाई गुहार
उड़ीसा के राज्यपाल से मिली कटक स्टेशन से लापता हुए शिव बालक सिंह की धर्मपत्नी, राज्यपाल से मिलकर नीलू देवी ने लापता पति को ढूंढने की लगाई गुहार

पढ़ें यह खबर: मानगो फ्लाईओवर का नक्शा बदला जाता तो 252 करोड़ का खर्च नहीं आता

कटक स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने नीलु देवी को बताया की स्टेशन के लगे कैमरे खराब है मरम्मत का कार्य चल रहा है इसीलिए कैमरे से कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही है। महामहिम राज्यपाल ने लापता शिवबालक सिंह की धर्मपत्नी नीलू देवी की बात को गंभीरता पूर्वक सुनकर भरोसा दिलाते हुए शिव बालक सिंह की तस्वीर मांग कर अपने पास रखते हुए उड़ीसा राज्य के डीजीपी से मामले की चर्चा कर शिवबालक सिंह को खोजवाने का पुरा प्रयास करने की बात कही।

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा नीलू देवी ने उड़ीसा के कटक पर कटक में इनाम की राशि घोषित कर सभी सार्वजनिक जगह में शिव बालक सिंह की गुमशुदा की तस्वीर का पोस्टर लगवाने का काम किया है लेकिन पंद्रह दिन बीत जाने के बाद किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने से पूरा परिवार चिंतित है महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से नीलू देवी के साथ विकास सिंह, संजय कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, राम सिंह सहित परिवार के लोग मिलने गए थे।

पढ़ें यह खबर: एनटीटीएफ के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन डॉ. एन रघुराज नामासिवयम का निधन

उड़ीसा के राज्यपाल से मिली कटक स्टेशन से लापता हुए शिव बालक सिंह की पत्नी

घटना का विवरण:

  • नीलू देवी 21 फरवरी को अपने पति शिव बालक सिंह के साथ श्री जगन्नाथ धाम के दर्शन के लिए उत्कल ट्रेन से पूरी जा रही थीं।
  • 22 फरवरी को, उसी बोगी में सफर कर रहे एक बच्चे की तबीयत खराब होने पर, बच्चे के परिजन कटक स्टेशन पर उतर गए।
  • शिव बालक सिंह, बच्चे की तबीयत को लेकर चिंतित, कटक स्टेशन पर उतर गए।
  • जब ट्रेन भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई, तो नीलू देवी ने देखा कि उनके पति बोगी में नहीं थे।
  • अगले स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद, नीलू देवी वापस कटक गईं और रेल अस्पताल और जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
  • उन्होंने कटक और आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी शिव बालक सिंह का कोई पता नहीं चला।

राज्यपाल से मुलाकात:

  • नीलू देवी, भाजपा नेता विकास सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास से मिलीं।
  • उन्होंने राज्यपाल को घटना की जानकारी दी और उनसे अपने पति को ढूंढने में मदद करने की गुहार लगाई।
  • राज्यपाल ने नीलू देवी की बात को ध्यान से सुना और उन्हें भरोसा दिया कि वह इस मामले में उड़ीसा के डीजीपी से बात करेंगे और शिव बालक सिंह को खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
  • विकास सिंह ने बताया कि नीलू देवी ने कटक में इनाम की राशि घोषित कर सभी सार्वजनिक जगहों पर शिव बालक सिंह की गुमशुदगी की तस्वीरें लगवा दी हैं।
  • परिवार 15 दिनों से शिव बालक सिंह का इंतजार कर रहा है और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

आगे की योजना:

  • राज्यपाल रघुवर दास ने उड़ीसा के डीजीपी से इस मामले पर बात करने का आश्वासन दिया है।
  • पुलिस शिव बालक सिंह को खोजने के लिए सभी संभव प्रयास करेगी।
  • परिवार उम्मीद करता है कि शिव बालक सिंह जल्द ही सुरक्षित घर लौट आएंगे।
WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Link copied