मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

एनटीटीएफ के 9 छात्रों का प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन।

On: June 2, 2024 12:38 AM
Follow Us:
एनटीटीएफ

जमशेदपुर : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों कई कंपनियों द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया। जिसमें कंपनी मकीनो ,हाई टेक रोबोटिक्स एवं ऑरेंजवुड शामिल है। सभी कंपनियों द्वारा सर्वप्रथान लिखित परीक्षा,छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा,तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर में भीषण गर्मी में घंटो हो रही बिजली कटौती की समस्या लेकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने विद्युत महाप्रबंधक से की मुलाकात।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जिसमे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौर्वांगित किया। मकीनो कंपनी द्वारा डिप्लोमा इन मेकेट्रोनिक्स के फाइनल ईयर के छात्र आयुष कुमार, कृष कुमार दीपक कुमार सिंह को 3.60 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया।वो ही फाइनल ईयर के डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 3 छात्रों को कंपनी हाई टेक रोबोटिस द्वारा 3.80 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया, जिसमें राहुल गुप्ता आस्था कुमारी ,केशव विश्वकर्मा शामिल हैं। बेंगलुरु स्थित ऑरेंजवुड कंपनी में अनीश कुमार सिन्हा,छितिज राय को 3 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया।

यह भी पढ़े :प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए टाटा स्टील ने ग्रीन-ए-थॉन का आयोजन किया।

छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौर्वांगित है। इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी मिथिला महतो एवं नेहा ने सहयोग किया। प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। रमेश राय ,पंकज गुप्ता , दीपक सरकार, अजीत कुमार के साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

वरुण कुमार
उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment