मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

श्री श्याम जागरण मंच टाटानगर की 71 सदस्यीय टोली खाटू धाम के लिए रवाना

On: March 17, 2024 9:16 PM
Follow Us:
श्री श्याम जागरण मंच टाटानगर की 71 सदस्यीय टोली खाटू धाम के लिए रवाना

टाटानगर: श्री श्याम जागरण मंच टाटानगर के 71 सदस्यों की टोली आज सुबह खाटू धाम के लिए रवाना हुई। यह टोली कुल देवता श्री श्याम प्रभु के दिव्य दर्शन हेतु फागुन मास शुक्ल पक्ष की एकादशी पर प्रति वर्ष खाटू धाम जाती है।

यह टोली रेल मार्ग से खाटू धाम पहुंचेगी। पूरी यात्रा के दौरान श्री श्याम प्रभु का अद्भुत श्रृंगार, रस कीर्तन और सत्संग करते हुए टोली खाटू धाम पहुंचेगी। देश की सभी जनमानस के सुखी जीवन के लिए प्राथना अरदास करते हुए टोली 19 मार्च को रिंगस से भव्य निशान यात्रा में शामिल होगी। इस निशान यात्रा में जमशेदपुर के समस्त बंधु एवं बांधों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

ट्रेन यात्रा में श्री श्याम प्रभु के अलोकिक व मधुर झांकी सदस्यगण बहुत करुणा से बनाते हैं और सजाते हैं। श्री कृष्ण के रूप में सुसज्जित यह दरबार भक्तों को बहुत ही मनमोहक लगता है और सारे भक्तगण दरबार के समक्ष नाचते गाते उत्सव मनाते हुए अपने जीवन को धन्य महसूस करते हैं।

श्री श्याम जागरण मंच जमशेदपुर के अशोक अग्रवाल, गोपाल रिंगसिया, कमल सिंगल, प्रमोद अग्रवाल, चंदन चोधरी, बिमल रिगसिया, बजरंग अग्रवाल एवं जागरण मंच के सभी सदस्य इस यात्रा में शामिल हुए।

यह यात्रा श्री श्याम प्रभु के प्रति अटूट भक्ति और समर्पण का प्रतीक है।

 THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment