मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मुरली पैरामेडिकल कॉलेज जमशेदपुर के विद्यार्थियों का 100 प्रतिशत रिजल्ट

On: February 28, 2025 8:04 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : मुरली पैरामेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को साबित किया है। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. नूतन रानी ने यह बताया कि मुरली पैरामेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज के ड्रेसर के सत्र (2023-24), डी.एम.एल.टी. के सत्र (2022-24) एवं ओ.टी. के सत्र (2022-24) के छात्रों का शत-प्रतिशत रिजल्ट हुआ है।

रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद कॉलेज में हर्ष और उल्लास का माहौल देखा गया। सभी छात्र अपने उज्ज्वल भविष्य को लेकर उत्साहित एवं आशान्वित नजर आए। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शालिनी ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों और छात्रों की मेहनत एवं समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज के शिक्षकों, डॉ. चंदन पांडा, मेघवाल साव, डॉ. निशांत, डॉ. अपूर्व विक्रम और श्री सेवल दे के सहयोग से छात्रों ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कॉलेज के शिक्षकों ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और संस्थान की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रणाली का परिणाम है। मुरली पैरामेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करता है। कॉलेज में अध्ययन सामग्री, पुस्तकालय, प्रायोगिक परीक्षाएं, जांच परीक्षाएं और मौखिक परीक्षाओं का उचित प्रबंध किया जाता है।

THE NEWS FRAME

Read More : सरिया के सलेडीह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, दो की मौत, पांच घायल

विशेष रूप से, कॉलेज के प्रायोगिक प्रशिक्षण में अनुमंडल अस्पताल घाटशिला का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिससे छात्र व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।

कॉलेज प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इस प्रतिष्ठित संस्थान में नामांकन कराएं और समाज के लिए कुशल स्वास्थ्य सेवक बनने में योगदान दें।

नामांकन हेतु संपर्क करें: शशि कला – 7488 983 401 नमिता – 8797 172442

इसके अतिरिक्त, इस संस्थान को झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी से भी मान्यता प्राप्त है, जिसके तहत छात्र बी.ए., बी.कॉम, एम.कॉम, बी.बी.ए., एवं बी.सी.ए. की पढ़ाई कम शुल्क में कर सकते हैं। कॉलेज का शांत वातावरण एवं शिक्षकों की सहयोगात्मक प्रवृत्ति छात्रों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

NIT जमशेदपुर के शोधार्थी कमल बहादुर यादव ने किया पीएचडी शोध का सफल बचाव

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

PM-YASASVI स्कॉलरशिप ने झारखंड के विश्वजीत मंडल का एमबीए का सपना किया साकार, IIM रायपुर तक पहुंचने वाले समुदाय के पहले छात्र बने

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में वरिष्ठ छात्र परिषद (सीनियर स्कूल कैबिनेट) का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘शंखनाद 2026’ में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं का ऐलान

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘शंखनाद-2026’ का आयोजन, नए शैक्षणिक सत्र का हुआ भव्य स्वागत – डॉ. रश्मि

Leave a Comment