📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर कार्यक्रम में शामिल हुए शांति समिति के सदस्य

On: January 6, 2025 7:43 PM
Follow Us:

JAMSHEDPUR : आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्य और स्थानीय समाजसेवी 6 जनवरी को सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। संत कुटिया गुरुद्वारा और जवाहरनगर गुरुद्वारा में यह समारोह पूरे श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया।

आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने गुरुद्वारा में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्य अपूर्व पाल, डॉक्टर ताहिर हुसैन, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य अफताब आलम और समाजसेवी मोहम्मद इजाज अंसारी भी उपस्थित थे। सभी ने भोग का आनंद लिया और सामूहिक भोज में हिस्सा लिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 358वां प्रकाश पर्व उल्लासपूर्ण संपन्न, गुरूद्वारे में जुटे समाजसेवी।

जवाहरनगर संत कुटिया गुरुद्वारा के प्रधान जसबीर सिंह, मिथ प्रधान कमलजीत सिंह, महासचिव गुरुचरण सिंह और हेड ग्रंथि जितेन्द्र सिंह ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह जी के आदर्शों को याद करते हुए एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment