📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

11 लाख की हुई डकैती : बंदूक के बल पर देर रात दो बजे

On: January 3, 2025 9:57 AM
Follow Us:

सरिया अनुमंडल छेत्र के बिरनी अंचल में बीच बाजारबिराजपुर चौक में हुई डकैती की बड़ी घटना।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सरिया/गिरिडीह: सरिया अनुमंडल क्षेत्र के बिरनी अंचल के बीच बाजार स्थित बिराजपुर चौक में बीती रात एक बड़ी डकैती की घटना सामने आई है। रात करीब दो बजे सात नकाबपोश अपराधियों ने राजेश मोदी (पिता सुरेश मोदी) के घर को निशाना बनाया।

अपराधियों ने लकड़ी की सीढ़ी का उपयोग कर घर के पीछे से छत पर चढ़ाई की और खिड़की का ग्रिल हटाकर अंदर प्रवेश किया। घर में सो रहे सुरेश मोदी और उनके परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया।

लूट का विवरण

पीड़ित परिवार के अनुसार, अपराधी लगभग ₹8 लाख के जेवरात और ₹2.5-3 लाख नकद लेकर फरार हो गए। साथ ही, सभी के मोबाइल भी अपराधियों ने जब्त कर लिए।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : सरिया में दिल दहलाने वाली घटना: नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म

घटना की जानकारी

परिवार के एक सदस्य ने अपनी मोबाइल छिपाकर बचाई, जिससे आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी जा सकी। पीड़ित परिवार का कहना है कि अपराधियों को घर के सामान और नकदी की पूरी जानकारी पहले से थी। यह डकैती एक सोची-समझी योजना के तहत अंजाम दी गई।

घटना की सूचना पाकर अहले सुबह बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनन्जय राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजदेव साव, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा आदि लोग पहुँचे हैं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के दौरान करीब आधे घंटे तक अपराधियों ने घर में आतंक मचाया। रात्रि गश्त करने वाले चौकीदार की सीटी की आवाज सुनकर अपराधी मौके से भागने लगे। स्थानीय प्रशासन को सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन और स्थानीय लोग इस घटना से सकते में हैं और पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

वीडियो देखें : 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment