मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

25 साल तक जनप्रतिनिधि रहने वाले परिवारवाद को दे रहे बढ़ावा, पिछली बार थे खिलाफ, इस बार कुर्सी पाने गोद में जा बैठे पलायनवादी – शिव शंकर सिंह

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 4, 2024 10:53 PM
Follow Us:
Add A Heading 24
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

परिवारवादी और पलायनवादी के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी इस बार सेवावादी को चुनने को है तैयार : शिव शंकर सिंह

जमशेदपुर: झारखंड अलग राज्य गठन के बाद इस बार का विधानसभा चुनाव ऐसा पहला चुनाव होगा, जब जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के 3.36 लाख से अधिक मतदाता परिवारवादी, पलायनवादी और सेवावादी में से किसी एक का चयन करेंगे. मुझे जमशेदपुर पूर्वी के समस्त सम्मानित मतदाताओं पर पूरा भरोसा है कि वह इस बार परिवारवादी, पलायनवादी के मुकाबले सेवावादी को चुनेंगे. यह कहना है जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे चर्चित समाजसेवी शिव शंकर सिंह का, रविवार को बागुननगर, मोहरदा, टिन प्लेट नानक नगर, टिन प्लेट, ओल्ड बारीडीह, बागुनहातु, बिरसा नगर जोन 3, जोन 6 और जोन 7 के अलावा बारीडीह बस्ती व महानंद बस्ती जेम्को में वह जनसंपर्क अभियान के दौरान कही.

THE NEWS FRAME

मतदाताओं से अपने सगे-संबंधियों व दोस्तों के साथ आने वाले 13 नवंबर को अपने चुनाव चिह्न गैस चूल्हा छाप पर भारी संख्या में वोट कर और जिताकर विधानसभा में भेजने की अपील करते हुए शिव शंकर सिंह ने कहा कि बीते 30 सालों में पहले परिवारवादी के 25 साल और उसके बाद पलाय़नवादी के 5 साल में जमशेदपुर पूर्वी को क्या मिला, यह सोचने व इस पर विचार करने का समय है. आखिर जमशेदपुर पूर्वी के बच्चों, यहां के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के जीवन में ऐसा क्या बदलाव आया जो फिर से वह चुनाव मैदान में खड़े होकर एक मौका दिए जाने की बात कह रहे हैं. यहां की जनता, मतदाता भली भांति अब यह समझने लगी है कि इस बार यदि वह चूके तो फिर उन्हें कभी कोई मौका नहीं मिलेगा परिवारवाद और वंशवाद से बाहर निकलने का क्योंकि 25 साल तक जिन्होंने यहां का प्रतिनिधित्व किया, उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी के लिए एक ऐसे व्यक्ति का चुनाव किया जिसके बारे में यहां की एक-एक जनता जानना चाहती है कि जमशेदपुर पूर्वी के लिए उनका योगदान क्या है.

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : सच्चे प्यार की परिभाषा एक अनोखी कहानी – मंजू भारद्वाज “कृष्ण प्रिया”

… जब चुनाव चिह्न गैस चूल्हा को लेकर दिया दिलचस्प जबाब

रविवार को जमशेदपुर पूर्वी के एक दर्जन से अधिक इलाकों में जनसंपर्क और पदयात्रा करने के दौरान बहुत सीमित तरीके से चुनाव चिह्न के उपयोग को लेकर एक महिला मतदाता ने शिव शंकर सिंह से सवाल किया तो उन्होंने बेहद दिलचस्प तरीके से इसका जबाब देते हुए कहा कि वह अपनी मातृशक्ति यानी माताओं और बहनों के सामने इस चुनाव चिह्न को लेकर मौन हैं क्योंकि गैस चूल्हा के रूप में उन्हें जो चुनाव चिह्न मिला है वह तो माताओं व बहनों के साथ साथ हम सभी के जीवन का आधार है, हमारे दिन की शुरूआत ही उससे होती है ऐसे में अपनी माताओं-बहनों को उसके बारे में मैं क्या बताऊं, इसके जरिए इस बार मुझ पर क्षेत्र की समस्त मातृशक्ति मुझ पर एक ऐसी कठिन और बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है जिससे यहां की जनता तीन दशकों से वंचित है.

THE NEWS FRAME

नुक्कड़ नाटक के जरिए भी परिवारवाद के खिलाफ संदेश

निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह के पक्ष में रविवार को नुक्क़ड़ नाटक के जरिए भी खूब चुनाव प्रचार किया गया. परिवारवाद और वंशवाद के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे शिव शंकर सिंह के संकल्पों को दोहराते हुए नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने अपने संवाद के जरिए लोगों को यह बताने की कोशिश कि आखिर बीते तीन दशकों में जमशेदपुर पूर्वी को अपने कितने समस्याओं से निजात मिली. इसके अलावा राजनीति में परिवारवाद का मतलब लोकतंत्र का हरण कर जनता पर राजतंत्र को थोपना. जो लोग इसे प्रोत्साहित करते हैं वह जनता की सेवा के लिए नहीं बल्कि इससे अपना निजी हित साधने की फिराक में होते हैं और इस बार ऐसे लोगों को ही चुनाव में फिर से परास्त करना है क्योंकि जमशेदपुर पूर्वी की जनता 2019 में ऐसा कर चुकी है और इस बार फिर से ऐसा कर उस इतिहास को दोहराना है, जब लगातार दूसरी बार क्षेत्र की कमान एक निर्दलीय के हाथों में होगी।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment