मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

200 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स ले जा रही एक पाकिस्तानी नौका पकड़ी गयी।

On: September 14, 2022 12:14 PM
Follow Us:
THE NEWS FRAME
प्रतीकात्मक चित्र 

Nation : बुधवार 14 सितम्बर,  2022 

भारतीय तटरक्षकों (आईसीजी) और एटीएस गुजरात की टीम ने संयुक्त रूप से 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलोग्राम ड्रग्स ले जा रही एक पाकिस्तानी नौका को भारतीय जल क्षेत्र से पकड़ा है। इसमें कुल छह पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए हैं। यह इलाका अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के नजदीक है। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बता दें की 13-14 सितंबर, 2022 की मध्यरात्रि को, आईसीजी ने एटीएस गुजरात से मिली खुफिया सूचना के आधार पर इंटरसेप्टर वर्ग के दो तेज़ जहाजों- सी-408 और सी-454 को क्षेत्र में गश्त के लिए तैनात किया। उन्होंने देखा की एक पाकिस्तानी नौका जो की अनुमानित आईएमबीएल के अंदर पांच समुद्री मील और जखाउ से 40 समुद्री मील की दूरी पर भारतीय जलक्षेत्र में संदिग्ध रूप से मौजूद था। उन्हें इस क्षेत्र से  दूर जाने के लिए सूचित  करते हुए चुनौती दिया गया, लेकिन पाकिस्तानी नौका ने एक खेप चढ़ानी शुरू कर दी और कपटपूर्ण तरीके से युद्धाभ्यास शुरू कर दिया। समुद्र में ऊंची लहरों का मुकाबला करते हुए आईसीजी जहाज ने पाकिस्तानी नौका को रोका और पकड़ लिया।

नौका को आगे की संयुक्त जांच के लिए जखाउ लाया जा रहा है। पिछले एक साल में आईसीजी और एटीएस गुजरात का यह पांचवां संयुक्त अभियान है। यह मजबूत तटीय सुरक्षा नेटवर्क के लिए हितधारकों के बीच प्रभावी समन्वय के महत्व पर प्रकाश डालता है। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment