मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

14 मुजरिम, 1 की मौत, 4 को आजीवन कारावास, 9 को फांसी : फैसला बिहार के गोपालगंज का शराबकांड।

On: March 5, 2021 6:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

Headlines

---Advertisement---
Netaji Advertisement

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज की यह चर्चित घटना खजुरबानी शराब कांड के नाम से जाना जाता है।  द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष उत्पाद न्यायाधीश लवकुश कुमार की अदालत ने शुक्रवार दिनांक 5 मार्च 2021 को इस चर्चित कांड का फैसला आखिर  सुना ही दिया। कुल 14 दोषियों में से 10 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। जिनमें 9 पुरुषों को फांसी और 4 महिलाओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इनमें एक की ट्रायल के दौरान ही मौत हो गई थी।

इस घटना ने कुल 19 परिवारों को खत्म कर दिया था। आपको बताते हैं कि यह घटना गोपालगंज के खजुरबानी क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 में घटी थी। 

वर्ष 2016, 15 अगस्त की वह काली रात जिसने 19 लोगों की सांसें हमेशा के लिए बंद कर दी और 6 लोगों की आंखों की रोशनी छीन ली थी। वजह सिर्फ जहरीली शराब का इस्तेमाल करना था। बता दें कि उस रात खजुरबानी मोहल्ले में जहरीली शराब पीने के बाद अचानक से लोगों की तबीयत खराब होने लगी और दूसरे दिन 16 अगस्त की सुबह कुछ की मौत हो गई। शाम होते-होते 19 लोगों की मौत हो चुकी थी।

पढ़ें यह खास खबर –  

इन्सान का साथ : एक प्रेरक प्रसंग।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सरकारी अधिकारियों में हड़कंप मच गई। पुलिस ने 16 अगस्त की रात में ही खजुरबानी मोहल्ले में छापेमारी कर भारी मात्रा में जहरीली शराब बरामद की गई। वहीं अवैध शराब माफियाओं के घरों पर भी छापा मारा गया।  जहां से नकली शराबों का जखीरा बरामद हुआ था। तत्कालीन थानाध्यक्ष बीपी आलोक के बयान पर नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें खजुरबानी के वार्ड नंबर 25 के  रहने वाले लालबाबू पासी, सनोज पासी,  राजेश पासी, छठू पासी, ग्रहण पासी, कन्हैया पासी, नगीना पासी, संजय चौधरी, रंजय चौधरी, मुन्ना चौधरी, लालझरी देवी, कैलाशो देवी, रीता देवी और इंदु देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।  इस मामले में पुलिस की ओर से ही आरोप पत्र दाखिल किया गया। जिसके बाद सुनवाई आरम्भ हुई।  ट्रायल के दौरान ही एक अभियुक्त ग्रहण पासी की मौत हो गई। शेष सभी 13 दोषियों के विरुद्ध सुनवाई चल रही थी। 

पढ़ें यह खास खबर –  

भारत में Jio को टक्कर देने के लिए आ चुका है Elon Musk का स्टारलिंक सुपर स्पीड इंटरनेट।

खजुरबानी मोहल्ले से जो शराब बरामद हुई थी उसकी फॉरेंसिक जांच की गई। जांच में पाया गया कि शराब में मिथाइल है। इसके बाद पुलिस ने इसी को आधार बनाकर अदालत में आरोप पत्र समर्पित किया था। विशेष लोक अभियोजक (उत्पाद) रविभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष से कुल 7 गवाहों की गवाही ली गई। तमाम सबूतों और गवाहों के आधार पर अदालत ने नौ को फांसी और चार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

पढ़ें यह खास खबर –  

Jio बना भारत की सबसे बड़ी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Add A Heading 8 5

Kaimur में छात्रा के कथित अपहरण का प्रयास नाकाम ऑटो में नशीला पदार्थ सुंघाने और इंजेक्शन देने का आरोप कूदकर बचाई जान

Add A Heading 5 6

Kanpur में लव मैरिज का दर्दनाक अंत पत्नी की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या रिश्ते और विवाद की हर पहलू से जांच

TNF 1

Meerut में सनसनीखेज वारदात युवती को माथे पर दो गोलियां मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर दी जान

TNF

Sudha गुप्ता की पहल से थमा विवाद महिला कांग्रेस ने सरयू राय के खिलाफ आंदोलन किया रद्द

Add A Heading 35

अल्लाह ने मुझे औरतों को मारने के लिए भेजा Paris में चाकू से हमला गर्भवती समेत तीन महिलाएं घायल संदिग्ध गिरफ्तार

Add A Heading 2 5

Burmamines ईस्ट प्लांट बस्ती में श्री ॐ साईं मंदिर का उद्घाटन 29 जुलाई को श्रद्धालुओं में उत्साह

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!