मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

12 वर्षीय स्कूली बच्ची के साथ ड्राइवर ने किया रेप, हालात गंभीर।

On: December 25, 2023 2:31 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

कानपुर । उत्तर प्रदेश

---Advertisement---
Netaji Advertisement

स्कूली बच्ची के साथ ड्राइवर ने किया रेप, 12 वर्षीय नाबालिक लड़की हुई हैवान ड्राइवर के हवस का शिकार।

मामला उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर का है। बता दें कि कानपुर जिला के केशवपुरम इलाके में स्थित एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा की नानी ने स्कूल वैन चालक पर नातिन के साथ किये दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा कार्यवाई करते हुए रेपिष्ट वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की नानी ने पुलिस को बताया कि लड़की की माँ और पिता दोनों दिव्यांग हैं। वहीं नाबालिक लड़की की उम्र महज 12 साल है और वह कक्षा 6 में पढ़ती है। 

इसकी शिकायत छात्रा की नानी ने स्कूल प्रबंधन से भी की, लेकिन स्कूल प्रबंधक ने इस मामले को दबाने की कोशिश की और अन्य लोगों से शिकायत करने से मना किया।

जानें क्या है मामला 

घटना की जानकारी देते हुए लड़की की नानी ने पुलिस को बताया कि 22 दिसंबर को स्कूल वैन चालक कल्लू ने छात्रा को घर से पिकअप किया और स्कूल ना ले जाकर अपने रूम पर ले गया। वहीं रूम पर ले जाने के बाद उसने उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद वह छात्रा को स्कूल लेकर पहुंचा और वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। स्कूल में छात्रा की हालत बिगड़ने लगी।तो उसने डरते हुए सारी बात अपने क्लास टीचर से बताई।

क्लास टीचर ने इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधक को दी। मामला को छुपाते हुए टीचर और स्कूल प्रबंधन द्वारा घर वालों को इस बारे में ना बताने की सलाह दी गई। वहीं ड्राइवर को मारपीट कर वहां से भगा दिया गया। और स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा को दूसरे वैन के साथ भिजवा दिया गया।

घर पहुंचने के बाद छात्रा बहुत देर तक चुप रही। लेकिन इस हादसे से सदमें में आई छात्रा ने अपनी नानी से पूरी बात कह डाली। जानकारी होने के बाद नानी ने मामले को गंभीरता से लिया और बिना डरे स्थानीय थाना रावतपुर पहुंचकर आरोपी ड्राइवर के साथ ही प्रिंसिपल समेत तीन शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

Add A Heading 12 3

Chitrakoot गैंगरेप मामला नकली वनकर्मी बनकर छात्रा से दरिंदगी मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

TNF 2 2

रक्षक ही बना भक्षक? Gorakhpur में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या CCTV फुटेज के आधार पर पुलिसकर्मी हिरासत में

Untitled Design 5 12

Jamnagar हत्याकांड जहरीली शराब में साइनाइड मिलाकर पति की हत्या का आरोप दो साल बाद खुला सनसनीखेज मामला

Untitled Design 4 9

Jamshedpur में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा युवक घायल मिला दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

IMG 20260730 150620

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 9.2 किलो गांजा, नकदी व बाइक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Add A Heading 8 5

Kaimur में छात्रा के कथित अपहरण का प्रयास नाकाम ऑटो में नशीला पदार्थ सुंघाने और इंजेक्शन देने का आरोप कूदकर बचाई जान

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!