मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के संदर्भ में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के समक्ष छात्र-प्रदर्शन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 6, 2022 5:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

Chaibasa : बृहस्पतिवार 06 जनवरी 2022

आज एआईडीएसओ द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में कुलपति के समक्ष विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेज के छात्र प्रतिनिधि द्वारा विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर छात्र-प्रदर्शन किया गया। पूर्व में ज्ञापन के माध्यम से नामांकन में हो रही समस्या और नामांकन पोर्टल को पुनः शुरू करने की मांग को लेकर अवगत कराया गया था।

उनकी प्रमुख मांगे हैं:-

1. स्नातक और स्नातकोत्तर नामांकन पोर्टल को पुनः चालू किया जाए।

2.सभी योग्य छात्र-छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित किया जाए।

3. घाटशिला कॉलेज में MSC (Physics) की पढ़ाई, जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज और सिंहभूम कॉलेज, चांडिल में MSC (MATHS) की पढ़ाई, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में MA (Hindi) और MA (English) की पढ़ाई शुरू की जाए। 

4. रिक्त पदों पर शिक्षकों की बहाली (घाटशिला कॉलेज में संथाली विभाग में स्थाई शिक्षक की नियुक्ति) की मांग। 

दिनांक 03.01.2022 को मांगे को लेकर ज्ञापन के माध्यम से 48 घंटे की आंदोलन चेतावनी दी गयी थी। लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से कोई भी निर्णय नहीं लिया गया था जिसके विरोध में आज कोल्हान विश्वविद्यालय में कुलपति के समक्ष कोविड अनुरूप का पालन करते हुए छात्र-प्रदर्शन किया गया लेकिन कुलपति महोदय ने छात्र-हित में कोई रुचि नही दिखाई और मांग को अनसुना किया गया। जिसके विरोध में सभी कॉलेज के छात्रों ने मिलकर कुलपति का पुतला दहन किया और आने वाले दिनों में छात्रों की मांग नही मानी जाती तो AIDSO पूरे छात्र समुदाय के साथ उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। 

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव जमशेदपुर नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, बबीता सोरेन, सचिव सविता सोरेन, कोषाध्यक्ष झरना महतो, किशोर, आलोक, नंदनी, पूजा, आरती सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME


Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment