मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

राधानगर पंडरा में 22 जनवरी को होगा सामूहिक भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन

On: January 15, 2025 9:11 PM
Follow Us:

रांची। धर्मरक्षिणी श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में राधानगर ग्राउंड, चिमनी भट्टा के पीछे, पंडरा में 22 जनवरी 2025 को सामूहिक भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में गया के प्रसिद्ध पाठ वाचक आलोक मिश्रा शामिल होंगे और उनके साथ 1100 महिलाएं सुंदरकांड का पाठ करेंगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम में नगर कीर्तन, भजन और भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। आयोजन कर्ता कुमुद झा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से सांस्कृतिक और धार्मिक संवर्धन होता है और सामाजिक समरसता एवं सौहार्द्र का वातावरण बनता है।

THE NEWS FRAME

Read More : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की एनसीसी कैडेट्स का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन  

आयोजन का विवरण:

  • कार्यक्रम: सामूहिक सुंदरकांड पाठ श्री राम के नाम
  • दिनांक: 22 जनवरी 2025 (बुधवार)
  • स्थान: राधानगर ग्राउंड, पंडरा, रांची
  • समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

आज कार्यक्रम के निमित्त राधानगर पंडरा ग्राउंड में पूजा कर प्रचार वाहन को रवाना किया गया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह है और वे इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

आयोजन समिति:

इस आयोजन की अध्यक्षता श्री सुनील सिंह द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश प्रसाद, सोनू भारद्वाज, राजेश साह, अरुण कुमार सिंह, रजनी सिन्हा, दीपक भारद्वाज, पवन पांडेय, मोनू सिंह, प्रमोद सिंह, आमोद पांडेय, अनिल गुप्ता, राजकुमार यादव, बिकी शर्मा, ललन श्रीवास्तव, अनीश, फुमलन्ति देवी, शुषमा देवी, नीलम, अंजली, स्वेता और मीनाक्षी समेत कई लोग शामिल हैं।

कार्यक्रम में सभी धर्मप्रेमी और रामभक्तों से शामिल होने की अपील की गई है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment