मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

आईटा और झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 22, 2024 9:13 PM
Follow Us:
Add A Heading 24 7
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर। आज आईटा (आईटीआई) और झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से ‘एम एस आई टी आई’, मानगो में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 105 लोगों की आंखों की जांच की गई और 16 मरीजों का मुफ्त में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने की घोषणा की गई।

सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ‘एम एस आई टी आई’ के निर्देशक जनाब खालिद इकबाल ने ज़रूरतमंद लोगों के बीच गर्म वस्त्रों का वितरण भी किया। इस अवसर पर छात्र, शिक्षक और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस नेक कार्य में सहयोग दिया।

नेत्र जांच के लिए एएसजी आई अस्पताल की पूरी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। शिविर में जवाहर नगर, आजाद नगर, बागानसाई और डिमना बस्ती के लोगों ने लाभ उठाया।

शिविर को सफल बनाने में ‘एम एस आई टी आई’ की प्रिंसिपल मेहरून निशा रूमी, नूर जहां, अर्शी बानो, फैयाज, मानतशा, सबा, अर्शिया और मुर्शिद का विशेष योगदान रहा।

यह शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मददगार रहा बल्कि समाज के ज़रूरतमंद तबकों तक राहत पहुंचाने का एक उदाहरण भी पेश किया।

यह भी पढ़ें : दक्षिणेश्वरी काली मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस 18 जनवरी को, निकाली जाएगी शोभा यात्रा

THE NEWS FRAME

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment