📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मानगो गांधी मैदान में BS4 का प्रमंडलस्तरीय मूलनिवासी महाजनजागरण सभा का आयोजन किया गया।

On: February 7, 2024 4:15 PM
Follow Us:
THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

मानगो स्थित गांधी मैदान में  मूलनिवासी बहुजन महानपुरखों के सपनों का भारत निर्माण करने हेतु भारत का संविधान, लोकतंत्र व मूलनिवासी पहचान आत्मसात करने के लिए BS4 का प्रमंडलीय स्तर पर मूलनिवासी बहुजन महाजनजागरण सभा का आयोजन किया गया। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम में वक्ता गण के रूप में मुख्य रूप से मूलनिवासी अधिवक्ता पंकज कुमार रवि संविधान प्रबोधक रांची, मू० रंजित बास्के संविधान प्रबोधक जमशेदपुर, मू० विनोद राम संविधान प्रबोधक गढ़वा, मू० विक्की बिहारी महतो संविधान प्रबोधक रामगढ़, मू० दीपक दास संविधान प्रबोधक हजारीबाग, मू० रामेश्वर मंडल संविधान प्रबोधक साहेबगंज, मू० मनु राम संविधान प्रबोधक गढ़वा , मू० ई० उमेश रजक संविधान प्रबोधक पटना आदि कई गणमान लोग मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत संविधान प्रबोधक मूलनिवासी धातू हेंब्रम द्वारा स्वागत भाषण देकर किया गया। वहीं प्रस्तावना संविधान प्रबोधक मुलनिवासी मिथिलेश रजक एवम अध्यक्षता संविधान प्रबोधक व मूलनिवासी मनोज कुमार बोकारो ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने अपने ओजस्वी भाषण से लोगों पर अमिट छाप छोड़ी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का लोकतंत्र अत्यंत भयानक संकट की स्थिति से गुजर रहा है। यहाँ एकाधिकार और वर्चस्ववादी तत्व लोकतंत्र और मानवता का अंत करने पर तुले हुए हैं। आतंक, दंगा फसाद और खरीद-फरोख्त की राजनीति उनके हथियार हैं। इसे देखकर सामान्य आदमी हैरान और परेशान है। 

THE NEWS FRAME

सामान्य आदमी के मन में रोष है परन्तु एक शसक्त संगठन एवं जन जागृति के अभाव में वह असहाय महसुस कर रहा है। यद्यपि तथाकथित प्रचंड बहुमत झूठ-फरेब तथा समाज के अज्ञानता से प्राप्त जाली कारनामा है तथापि इसकी अनुभूति व्यापक नहीं है। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि मूलनिवासी महान पुरुखों के जयन्ति के अवसर पर व्यापक रूप से जनमानस को जागृत करेंगे, इस हेतु हमारे संगठन के राष्ट्रीय नेटवर्क के अंतर्गत आने वाले सभी बड़े और छोटे जिलों में मूलनिवासी बहुजन समाज के सामान्य आदमी को भारी मात्रा में सविधान, लोकतंत्र तथा मूलनिवासी पहचान के समर्थन में मुखर होकर एकत्रित करने का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत आज प्रमंडल स्तरीय मूलनिवासी जनसभा का आयोजन गांधी मैदान

में आयोजित किया जा रहा है । वक्ताओं ने कहा कि जन सभा के माध्यम से हम भारत का संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा मूलनिवासी पहचान के लाभ और उपलब्धियों का सार्वजनिक जागरण और उत्सव की नई परिपाटी अर्थात सभ्यता स्थापित करने जा रहे हैं। इसके माध्यम से हम मूलनिवासी महान पुरूखों के जयंति दिवस के अवसर पर उनके सपनों का भारत निर्माण करने की दिशा में निरंतर अग्रसर रहकर BS4 अभियान चलायेंगे। जिसे सफल बनाने के लिये आप लोगों से तन मन धन का साथ और सहयोग का विनम्र आह्वान करते है। 

लोकतंत्र और संविधान के इस जन सभा में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती रही। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन मूलनिवासी व संविधान प्रबोधक अशोक कुमार जमशेदपुर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन मूलनिवासी व संविधान प्रबोधक हरि नाथ कुमार ने दिया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संविधान प्रबोधक मू० नरेश दास, मू० मोतीचंद, मू० शोभा, मू० सुधा रानी, मू० लुगू राम, मू० अनिल वरण महतो, मू० डा. इन्दल कुमार, मू० पारितोष महतो, मू० नरेश राम, मू० डा. बिरेन्द्र, मू० राजेन्द्र कुमार, मू० बिनोद कुमार, मू० सुनील साल आदि की अहम योगदान रहा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment