मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

मतदान 2024: 121 करोड़ 91 लाख की हो चुकी है अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती, तीन संसदीय क्षेत्रों में कुल 58,34,618 मतदाता करेंगे मतदान

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 19, 2024 9:34 PM
Follow Us:
पांचवें चरण की मतदान की तैयारी पूरी, मतदानकर्मी पहुंचे मतदान केंद्रों परः के. रवि कुमार
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

पांचवें चरण की मतदान की तैयारी पूरी, मतदानकर्मी पहुंचे मतदान केंद्रों परः के. रवि कुमार

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने कहा है कि पांचवें चरण के मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी बूथ व्यवस्थित किये जा चुके हैं और मतदानकर्मी मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। मतदाताओं को सुविधाजनक ढंग से मतदान केंद्र जाकर मतदान कराने के लिए तमाम उपाय किये गए हैं।

मतदाता और बूथों की संख्या

इस फेज में तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े सात जिले समाहित हैं। यहां कुल 58,34,618 मतदाता हैं। इनमें 29,99,233 पुरुष और 28,35,329 महिला मतदाता हैं। कुल बूथों की संख्या 6705 है। इनमें से 575 बूथ शहरी क्षेत्र में और 6130 बूथ ग्रामीण इलाके में हैं।

विशेष बूथ

पांचवें चरण में 73 बूथ महिलाओं, 13 बूथ दिव्यांगों और 13 बूथ युवाओं के द्वारा संचालित होंगे। वहीं 36 यूनिक बूथ हैं, जो उस क्षेत्र की पहचान से जुड़े होंगे।

मतदान का समय

चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सोमवार को मतदान होना है। मतदान सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिस बूथ पर शाम पांच बजे तक मतदाता कतार में होंगे, उनके मतदान तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी।

चतरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र

चतरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 16,89,926 मतदाता हैं। जिनमें 8,61,959 पुरुष और 8,27,965 महिला मतदाता हैं। चतरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1899 बूथ हैं। उनमें 112 शहरी क्षेत्र में और 1787 ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें से 16 बूथ महिलाओं, 4 बूथ दिव्यांगों और 3 बूथ युवाओं के द्वारा संचालित होंगे। वहीं इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 5 यूनिक बूथ हैं।

यह भी पढ़ें : The birth anniversary of Shri Shiv Shani Hanuman Temple located at Baradwari Kumarpara: बाराद्वारी कुमारपारा स्थित श्री शिव शनि हनुमान मंदिर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा।

कोडरमा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र

कोडरमा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 22,05,318 मतदाता हैं। जिनमें 11,40,049 पुरुष और 10,65,246 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2552 बूथ हैं। उनमें 136 शहरी क्षेत्र में और 2416 ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें से 23 बूथ महिलाओं, 1 बूथ दिव्यांगों और 4 बूथ युवाओं के द्वारा संचालित होंगे। वहीं इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 20 यूनिक बूथ हैं।

हजारीबाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र

हजारीबाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 19,39,374 मतदाता हैं। जिनमें 9,97,225 पुरुष और 9,42,118 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2254 बूथ हैं। उनमें 327 शहरी क्षेत्र में और 1927 ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें से 34 बूथ महिलाओं, 8 बूथ दिव्यांगों और 6 बूथ युवाओं के द्वारा संचालित होंगे। वहीं इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 11 यूनिक बूथ हैं।

अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक राज्य में 121 करोड़, 91 लाख, 54 हजार की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है। इसमें आयकर विभाग की जांच के दायरे में 5,07,72,332 रुपये की नकद राशि और अन्य बहुमूल्य सामग्री शामिल है। जांचोपरांत इनमें से 2,99,76,200 रुपये की नकद राशि एवं 20,70,043 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त कर ली गयी। वहीं 1,62,51,172 की नकदी को संबंधितों को वापस कर दिया गया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment