मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

साल के आखरी जैम स्ट्रीट में ओ3 फ्रेंड्स क्रियेशंस का स्टॉल रहा आकर्षण का केंद्र, लोगों ने आउटडोर गेम्स का उठाया आनंद।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: February 18, 2024 3:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

साल 2024 का आखरी जैम स्ट्रीट रविवार 18 फरवरी को कदमा गणेश पूजा मैदान गोलचक्कर से कदमा रंकिनी मंदिर गोलचक्कर  के बीच आयोजित हुई। साल के आखरी जैम स्ट्रीट में जमशेदपुर वासियों का उत्साह अलग मुकाम पर दिखा। जैम स्ट्रीट में विभिन्न एक्टिविटीज जैसे जुंबा, डांस, जैमिंग का लोग लुत्फ उठाते दिखे।  इस बार जैम स्ट्रीट में O3 फ्रेंड्स क्रिएशनस द्वारा एक स्टॉल लगाया गया जिसके स्पॉन्सर सेल विला रहे। इस स्टाल में जैम स्ट्रीट में आने वाले सभी लोगों के लिए मनोरंजक खेल का आयोजन किया गया था। 

THE NEWS FRAME

इस अवसर पर  चम्मच गोली बलून फोड़, सर पर पानी भरा ग्लास ले कर दौड़ना जैसे मनोरंजक खेल दर्शकों को काफी पसंद आए। खेल में विजेता घोषित होने वाले लोगों को सेल विला की तरफ से परफ्यूम दिए गए। पूरे समय जैम स्ट्रीट का आकर्षण का केंद्र यह स्टॉल बना रहा। O3 फ्रेंड्स क्रिएशनस की प्रमुख रिशु सिंह ने बताया कि हमलोग इस जैम स्ट्रीट के माध्यम से पुराने खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं ताकि लोग मोबाइल और कंप्यूटर से निकल कर आउटडोर गेम के प्रति फिर से आकर्षित हो सकें ।इस आयोजन को सफल बनाने में सेलविला के ओनर अमित सिंह, कुमार कुणाल, अंकित कुमार सुमन, शिल्पा पाठक एवं  साहिल अस्थाना का सहयोग रहा।

Leave a Comment