📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बुलेट में बैठाकर रात में लूट की घटना को अंजाम देने वाले हुए गिरफ्तार।

On: November 7, 2023 5:06 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME
प्रतीकात्मक चित्र 

जमशेदपुर  ।  झारखण्ड

---Advertisement---
Netaji Advertisement

दिनांक 04/11/2023 को विनय टोडी (उम्र 21 वर्ष पिता बाबूलाल टोडी म०स०-16 सुगना कोलोनी बिरसानगर जोन न०8 थाना बिरसानगर जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर) को टाटानगर रेलवे स्टेशन से अपने घर लोटने के क्रम में बर्मामाइन्स ट्यूब कंपनी के गेट के पास लाल रंग के बुलेट पर सवार दो लडको द्वारा लिफ्ट दिया गया। लिफ्ट देने के बाद नामदा बस्ती पहुँचने पर बुलेट सवार दोनो लडको द्वारा डरा धमका एवं हाथा पाई कर विनय टोडी से उसका रेड्मी कंपनी का मोबाइल छीन लिया और उसके बाद दोनो लड़के उक्त बुलेट से भाग गये। 

इस सम्बन्ध में वादी के द्वारा गोलमुरी थाना में लिखित आवेदन दिया गया।  जिस सम्बन्ध में गोलमुरी थाना कांड स०- 120/23 दिनांक 05/11/23 धारा-392 भा० द०वि० अभियुक्त बाबु पता – नामदा बस्ती एवं एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया। कांड उदभेदन हेतु वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया तथा उक्त टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारीयों एवं पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त कांड का त्वरित उदभेदन करते हुये घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकल न० JHOSBE 5254 एवं लुटे हुए रेड्मी मोबाइल को बरामद किया गया। 

THE NEWS FRAME
बाएं से पहला मोबाईल छीनने वाला, दूसरा खरीदने वाला 

मोबाइल लुटने वाले एवं मोबाइल खरीदने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त कैशी पता नामदा बस्ती अभी फिरार चल रहा है जिसके विरुद्ध छापामारी किया जा रहा है। 

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम एवं पता –

1. गुरविंदर सिंह उर्फ बाबु उम्र 26 वर्ष पिता भगत सिंह पता -म०स०3/4, नामदा बस्ती गुरुद्वारा लाइन थाना गोलमुरी 

2. शिवम कुमार सिंह उम्र 29 वर्ष पिता बिरेन्द्र सिंह पता क्वाटर न० 26 सर्वेट क्वाटर ए रोड नोर्दन टाउन थाना- बिष्टुपुर दोनों जिला पूर्वी सिंहभूम। 

बरामद समान-

1. एक लाल रंग का बुलेट मोटरसाइकल न० JHOSBE 5254

2. एक रेड्मी कंपनी का मोबाइल

3. 2600/- रुपया 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment