मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

विधायक सरयू राय राय की जीवनी पर लिखी पुस्तक ‘The People’s Leader’ के विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर आए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 25, 2021 3:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

Ranchi : बृहस्पतिवार 25 नवम्बर, 2021

विधायक सरयू राय ने हमेशा ही चुनौतियों को स्वीकारा है और इसपर खरा भी उतरा है। वे हमेशा ही सच्चाई के रास्ते पर चले हैं और गलत को गलत कहने से कभी नहीं हिचकते। आज देश में इनके जैसे लोगों के कारण ही ‘सत्यमेव जयते’ जैसा शब्द जीवित है और लोकतंत्र की परिभाषा मजबूत हुई है। 

THE NEWS FRAME

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन आज रांची प्रोजेक्ट बिल्डिंग के द्वितीय तल स्थित सभागार में आयोजित विधायक सरयू राय राय की जीवनी पर लिखी पुस्तक ‘The People’s Leader’ के विमोचन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि श्री सरयू राय किसी परिचय के मोहताज नहीं है। विधानसभा में उनकी उपस्थिति, उनका सुझाव, उनके द्वारा पूछे जाने वाले सवाल और उनकी सक्रिय भूमिका से मैं व्यक्तिगत रूप से काफी प्रभावित हूँ। उनके व्यक्तित्व से  काफी लोग प्रभावित होते हैं और उनके बारे में सकारात्मक चर्चाएं करते हैं। 

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

सरकार में रहकर और विपक्ष में बैठकर कार्य करने का इन्हें लंबा अनुभव प्राप्त है। ये समय-समय पर विभिन्न विषयों पर लेख लिखते हैं और मार्गदर्शन करते हैं। इनके मार्गदर्शन से कई कमियों को दूर किया जा सकता है। वास्तव में ही सरयू राय को ‘The People’s Leader ‘ के रूप में देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने पुस्तक के विमोचन की शुभकामनाएं दी। 

THE NEWS FRAME

पुस्तक ‘The People’s Leader’ को श्री विवेकानंद झा ने लिखा है और इसका प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने की है। यह पुस्तक विधायक सरयू राय की जीवनी पर लिखी गयी है जिसमें उनके जीवन के शुरुआती दौर से लेकर अपने विधानसभा जमशेदपुर पश्चिम को छोड़कर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़ना और मुख्यमंत्री को हरा देने तक का अंग्रजी में विस्तृत विवरण है। 

THE NEWS FRAME

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम  की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष श्री रबिन्द्र नाथ महतो कर रहे थे। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि उनका श्री सरयू राय से विगत 15 वर्षों का संबंध है। सरयू राय ने कभी गलत के साथ समझौता नहीं किया। वे हमेशा अच्छे काम करने का प्रयास करते हैं। विपरीत परिस्थिति में उनका सुझाव लेकर विधानसभा में सभी लोग लाभान्वित होते हैं। उन्हें उचित सम्मान प्राप्त होना चाहिए। अच्छे कार्यों की प्रशंसा करने से उन्हें और प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि सबका कर्तव्य बनता है कि सरयू राय  को सम्मान दें।

THE NEWS FRAME

युगांतर भारती के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अंशुल शरण ने पश्चिम बंगाल सरकार के वित्तीय सलाहकार डॉ अमित मित्रा द्वारा पुस्तक विमोचन के अवसर पर अपना एक संदेश भेजा था उसे मंच पर पढ़कर सुनाया।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विधायक श्री सरयू राय ने किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार प्रकट किया कि उन्होंने इतना कम समय के पूर्व सूचना से ही अपने व्यस्तम समय मे से कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृती दी। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिये विधानसभा अध्यक्ष का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सवाल का सरकार के तरफ से संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर अध्यक्ष को इसबारे में कहने पर वे व्यक्तिगत तौर पर रुचि लेते हैं और सहयोग करते हैं। 

THE NEWS FRAME


उन्होंने पुस्तक के लेखक विवेकानंद झा को धन्यवाद दिया और उनके बारे में बताया कि किस तरह शुरू में जब विवेकानंद झा उनसे मिलकर उनकी जीवनी पर पुस्तक लिखने की इच्छा जताई थी तो उन्होंने मना कर दिया था और कहा था कि पहले आप पता कर लीजये की आपकी पुस्तक को कोई प्रकाशन करेगा या नहीं। लेकिन उन्होंने नहीं माना और पुस्तक लिखना शुरू कर दिया और जाने माने प्रतिष्ठित प्रकाशक प्रभात प्रकाशन ने इस पुस्तक का प्रकाशन भी कर दिया। इसके लिये उन्होंने प्रभात प्रकाशन के निदेशक श्री पीयूष कुमार को धन्यवाद दिया।

THE NEWS FRAME

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रभात प्रकाशन के निदेशक पीयूष कुमार, विषय प्रवेश पुस्तक के लेखक विवेकानंद झा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर, झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, वरीय सचिव विनय चौबे, सचिव अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, एसएनएसआईबीएम के निदेशक एन पी सिंह, युगांतर भारती के कोषाध्यक्ष अशोक गोयल, समाज सेवी धर्मेंद्र तिवारी,  विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायि मामलों) आकाश शाह, भाजमो जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, पेयजल सहप्रभारी शंकर कर्मकार, मंजु सिंह,आरती मुखी, काकोली मुखर्जी, मिष्टु सोना, वंदना नामता, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment