मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मृतक रमेश कुमार के परिवार को 3,20,000 रुपये का मुआवजा

On: February 28, 2025 4:06 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : धालभूम मुख्य सड़क पर दो दिन पूर्व काबरा ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के वाहन से हुए दुर्घटना में मृतक रमेश कुमार के परिवार को 3,20,000 रुपये का मुआवजा प्रदान किया गया है।

मृतक रमेश कुमार के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटियाँ हैं, जिनमें एक 10 वर्ष की और दूसरी 1 वर्ष की है। वह चार भाईयों में से एक थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह निर्णय साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, काबरा ट्रांसपोर्ट के सह-मालिक अमित काबरा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, भाजपा युवा नेता चिंटू सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर राय, आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी, यादव समाज के युवा नेता प्रताप यादव, राजेश झा और वीरू सिंह, मीरा सिंह, सुषमा कुमारी की संयुक्त बैठक में लिया गया।

Read More : सरिया के सलेडीह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, दो की मौत, पांच घायल

यह मुआवजा मृतक के परिवार को उनके कठिन समय में थोड़ी राहत प्रदान करने का एक प्रयास है। सभी संबंधित नेताओं ने इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment