📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जितिया पर्व 07 अक्टूबर को उपवास और 08 अक्टूबर को सूर्योदय के बाद पारण करना शुभ फलदायक : ज्योतिशाचार्य सुरेश पाण्डेय

On: October 4, 2023 8:10 AM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  ।  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जितिया पर्व 06 अक्टूबर को नहाय खाय एवं 07 अक्टूबर को निर्जला तथा 08 अक्टूबर को सूर्योदय के बाद पारण करना उचित होगा. यह दावा मानगो स्थित संकोसाई शिवमंदिर के पुजारी एवं ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेश पाण्डेय ने किया है. बातचीत में पंडित सुरेश जी ने बताया कि जितिया पर्व को लेकर किसी प्रकार का कोई दुबिधा या संशय की स्थिति नही है. 

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से प्रकाशित विश्व पंचांग में ज्योतिषीय गणना में जितिया पर्व 07 अक्टूबर को स्पष्ट उल्लेखित है. उन्होंने बताया कि ज्योतिष सिद्धांत से पंचांग बनाये जाते है. अगर भूलवश कोई त्रुटि हो तो वेद पुराण, संहिता और ज्योतिष आदर्शों के सिद्धांत से निर्णय लिया जाता है. राजमार्तण्ड ग्रंथ में भृगु ने माधवाचार्य कात्यायन में महर्षि नारद ने और भविष्योत्तर पुरास्यण में स्पष्ट निर्णय दिया गया है कि सप्तमी युक्त अष्टमी को जीवितपुत्रिका न करके शुद्ध अष्टमी को या अष्टमी युक्त नवमी को किया जाता है. इस बार 06 अक्टूबर को प्रातः 9:25 बजे से सप्तमी है.

अतः उस दिन व्रत न करके 07 अक्टूबर शनिवार को उपवास रहकर जीवित्पुत्रिका व्रत करना उचित होगा. वहीं  08 अक्टूबर 2023 को सूर्योदय के पश्चात पारण करना शुभ फलदायक रहेगा .

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया रुद्राभिषेक, झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना

Shravan की दूसरी सोमवारी पर भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन राजनीतिक और सामाजिक गणमान्य लोगों ने की शिरकत

Sawan में डाक विभाग की अनूठी पहल सिंहभूम मंडल ने शिवालयों में श्रद्धालुओं तक पहुंचाया गंगोत्री का पवित्र गंगाजल

Rath Yatra पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन का सेवा शिविर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया निःशुल्क शीतल पेयजल 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

नागा मंदिर बेल्डीह से निकली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भगवान और भक्त के मिलन का दिव्य उत्सव Shri Jagannath रथयात्रा 2026

Leave a Comment