मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो ” अभियान के चौथे चरण की शुरुआत, निदेशक डीआरडीए ने जागरूकता रथ को दिखाया हरी झंडी। महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के प्रति जागरूक करेगा रथ।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 7, 2023 5:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME


जमशेदपुर | झारखण्ड 

“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत समाहरणालय परिसर से निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता श्री अभय टोप्पो व सभी जिला समन्वयक मौजूद रहे । 05 जून से 12 जून 2023 तक चलाये जा रहे इस अभियान के तहत हर दिन अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा माहवारी के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। 

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत माहवारी प्रबंधन हेतु आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ रवाना किया गय। यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों में घूम घूम कर महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के समय बरती जाने वाली सावधानियों आदि के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा व्यवहार परिवर्तन सुनिश्चित करने हेतु इस कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सफल बनाएं।

THE NEWS FRAME
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment