मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

पेड़-पौधों से ही जीवन है आबाद, इसकी देखभाल बच्चों की तरह करें: जोबा माझी

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 10, 2024 11:19 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2024 08 10 At 22.50.57 2825ccfc
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

सोनुवा के हाड़ीमारा गांव में मना 75वां वन महोत्सव, सांसद ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से आगे आने की अपील की

सोनुवा (Jay Kumar) : सांसद जोबा माझी ने कहा पेड़-पौधों से ही मानव का जीवन आबाद है। यदि पृथ्वी पर पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो यह पृथ्वी वीरान हो जाएगी। हमें पेड़ पौधे लगाकर बच्चों की तरह इसको पालना चाहिए। सांसद शनिवार को सोनुवा प्रखंड के हाड़ीमारा गांव में सामाजिक वानिकी प्रमंडल चाईबासा के तत्वावधान में 75वां वन महोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा पेड़ हमें वायु देते है, लेकिन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से मनुष्यों को शुद्ध हवा तक नहीं मिल रही है। ऐसे में वह अनेक रोगों का शिकार हो रहा है, घटते वन क्षेत्र के कारण हमारा पर्यावरण संतुलन भी डगमगाने लगा है। जिसका कालांतर में कुप्रभाव पड़ेगा। जो संपूर्ण मानव जाति के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने आसपास पौधरोपण कर उसकी देखभाल की अपील की।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : स्व रामप्रकाश पासवान मेमोरियल फुटबॉल पोटर खोली का फाइनल

वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा बताया कि इस महोत्सव मनाने का उद्देश्य धरती से प्रदूषण कम करना, अधिक पौधे लगाना, पर्यावरण को हरियाली से भरपूर करना, समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना इत्यादि हैं। उन्होंने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। इससे पूर्व महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचने पर गाजे बाजे के साथ सांसद का स्वागत किया गया। मौके पर सांसद समेत अन्य अतिथि व अधिकारियों ने पौधरोपण किया।

कार्यक्रम में कुंदरूगुट के वन क्षेत्र पदाधिकारी शंकर भगत, बुधना राम, आसनतलिया की मुखिया सुप्रिया बोदरा, संतोष मिश्रा, ग्रामीण मुंडा कृपा सिंधु महतो, कौशल महतो, चंदन होनहागा, वनरक्षी दुबराज माझी, गणेश सोय, सुरेश प्रसाद महतो, अभिषेक राम, पूनम बिरूवा, सुषमा बानरा, रवि बोदरा, मतवा सामाड, गुरूचरण बारी, बाबूराम सामाड, राजेश मरांडी समेत ग्रामीण व उत्क्रमित उच्च विद्यालय हाड़ीमारा के बच्चे उपस्थित रहे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment