मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने योगाभ्यास कर निरोग रहने का दिया संदेश

On: June 21, 2023 5:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा की उपस्थिति में समाहरणालय परिसर में योगाभ्यास किया गया। साथ ही सदर अस्पताल परिसर तथा अन्य सभी सीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सरकारी कार्यालय, पंचायत भवन आदि में योगाभ्यास कर लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए योग को अपने जीवन में आत्मसात करने को लेकर प्रेरित किया गया। 

अनुमण्डल पदाधिकारी, धालभूम- सह- उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा के निदेशानुसार समाहरणालय परिसर में योगाचार्य श्री प्रणव नाहा, डिप्टी पोस्ट वार्डेन, नागरिक सुरक्षा, जमशेदपुर के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगासन करने का नियम बताया गया। इस अवसर पर अनुमण्डल पदाधिकारी, धालभूम ने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अन्य को भी प्रेरित करने हेतु कहा। उन्होने कहा कि योगाभ्यास करने से शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। अनुमंडलाधिकारी द्वारा मादक पदार्थों के उपयोग पर रोकथाम तथा होने वाले संभावित नुकसान से आम लोगों को जागरूक करने हेतु चौक- चौराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम जागरुकता लाने का निर्देश दिया गया।  

अनुमंडल पदाधिकारी ने सिफिल डिफेंस के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यों में विविधता लाएं, आकस्मिक परिस्थितियों में सिफिल डिफेंस वॉलंटियर की भूमिका काफी अहम होती है, कई मौकों पर हमने देखा है कि प्रशासन के साथ कंधा  से कंधा मिलाकर विकट परिस्थतियों में राहत बचाव के अभियान में आपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दें। नदी के तटीय इलाके में रहने वाले लोगों को जरूरी एहतियात बरतने के उपाय बतायें, बाढ़ जैसी स्थिति में क्या करना चाहिए इसको लेकर लोगों के बीच जागरूकता लायें। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Mango

मानगो के विकास पर झामुमो नेता उज्ज्वल दास का हमला, बोले- जनता को छल रहे हैं जनप्रतिनिधि

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!