📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है कि वह बच्चों के हक में फैसला लेगा: डॉ. अजय कुमार

On: July 8, 2024 6:30 PM
Follow Us:
मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है कि वह बच्चों के हक में फैसला लेगा: डॉ. अजय कुमार

जमशेदपुर: सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में नीट यूजी परीक्षा में अनियमितताओं पर हुई सुनवाई के बाद कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य डॉ. अजय कुमार ने मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की खंडपीठ द्वारा की गई टिप्पणियों पर भरोसा जताया है।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है कि वह छात्रों के हक में फैसला लेगा। जिस तरह से कोर्ट ने आज नीट यूजी परीक्षा अनियमितताओं मामले में कुल 38 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए एनटीए से सवाल पूछे हैं, उससे साफ है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में गंभीर है और वह परीक्षा से जुड़े हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कोई ठोस फैसला लेगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : ग्रामीणों की मांग पर विधायक सुखराम उरांव के द्वारा जोंनुवा गांव में धारती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा का हुआ अनावरण।

सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को 10 जुलाई शाम पांच बजे तक नीट यूजी परीक्षा के विभिन्न पहलुओं से जुड़े सवालों के जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। जिस पर 11 जुलाई को सुनवाई होगी। यह निश्चित तौर पर नीट यूजी परीक्षा में अनियमितताओं के हर पहलू से जुड़ा है। डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी हालत में मोदी सरकार को बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने देगी।

राहुल गांधी ने संसद में नीट यूजी परीक्षा मामले पर चर्चा की मांग की थी लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया। इससे साफ है कि सरकार इस मामले में शामिल अफसरों और नेताओं को बचाना चाहती है। सरकार को 24 लाख युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं है। लेकिन कांग्रेस पार्टी बच्चों को न्याय दिलाएगी। फिलहाल मामला कोर्ट में है और मुझे पूरा भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई भी फैसला देगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment