मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बिरसा हरित ग्राम योजना के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम द्वारा कुईलीसुता, पारूलिया, गोहला और पूर्वी बदिया पंचायत का निरीक्षण किया गया।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: June 23, 2023 4:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

A 2

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बिरसा हरित ग्राम योजना से ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को अच्छादित करने हेतु उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार के आदेश पर आज दिनांक 23.06.2023 को मुसाबनी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम द्वारा कुईलीसुता, पारूलिया, गोहला और पूर्वी बदिया पंचायत का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान सभी ग्रामों में ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया और अधिक से अधिक आम बगवानी समेत अन्य योजनों को लेने को कहा गया जिससे ग्रामों में रोजगार भी उपलब्ध कराया जा सकें। इस मौके पर पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक किसान परिवार को कम से कम 100 और अधिक से अधिक 300 पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। 

THE NEWS FRAME

उक्त योजना में किसानों के अलावे बुजुर्गो और विधवा महिलाओं को प्राथामिकता दी जा रही है। तथा बिरसा हरित ग्राम योजना का मूल उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाना है और राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इसमें मनरेगा से जोड़ा गया है ताकि गांव के मजदूरों को इसके तहत मानव दिवस सृजन हो सके। 

पदाधिकारी द्वारा जेएसएलपीएस केे बीपीएम को निर्देश दी गई कि फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत 10 प्रतिशत लाभुकों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट समर्पित करेगें कि उक्त योजना के लाभुक द्वारा हड़िया दारू का निर्माण छोड़ अन्य स्वरोजगार के कार्य रहे हैं या नहीं। इसके अतिरिक्त उपरोक्त सभी पंचायतों में चल रहे कार्य का औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक कनीय अभियंता, सहायक अभियंता को संख्त निर्देश दी गई कि कार्य को नियमानुसार एवं प्राक्कलन को ध्यान में रखकर ससमय पूर्ण करेगें। इस मौके पर जिला स्तर टीम के साथ प्रखंड के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied