मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में चौका में रैली व आमसभा

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 3, 2021 1:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

चांडिल : शुक्रवार 3 सितंबर, 2021

किसान एकजुटता मंच के बैनर तले विभिन्न किसान संगठनों, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (AIKKMS), झारखंड किसान परिषद, जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी आदि के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में तीनों किसान विरोधी काला कानून को वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने तथा चांडिल के किसानों को डैम का पानी से लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम से पूरे चांडिल अनुमंडल में सिंचाई की समुचित व्यवस्था करने आदि मांगों को लेकर रुगडी़ जुड़िया मोड़ से चौका मोड़ होते हुए खूंटी हाट तक गया और एक सभा में तब्दील हो गया।

सभा को झारखंड किसान परिषद के अंबिका यादव ने संचालन किया। सभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के अनंत कुमार महतो ने कहा की यह तीनों कृषि कानून जो सरकार ने लाई है यह सिर्फ किसान विरोधी ही नहीं है आम जनता विरोधी भी है क्योंकि इन कानूनों के लागू हो जाने से जमाखोरी कालाबाजारी बढ़ेगी। क्योंकि सरकार ने पूंजी पतियों को कृषि उत्पाद का असीमित भंडारण की छूट दे रही है। तथा मंडी व्यवस्था को खत्म करने की साजिश रच रही है। 

THE NEWS FRAME

इसीलिए हमारी मांग है कि यह तीनों काला कानून को वापस लिया जाए तथा सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कानून लागू किया जाए तथा लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम से चांडिल डैम के पानी से पूरे अनुमंडल में सिंचाई की व्यवस्था की जाए।

सभा को किसान आंदोलन एकजुटता मंच के भगवान सिंह, अरविंद अंजुम, डोमन भास्के, बृहस्पति सिंह सरदार आदि ने संबोधित किया।

आज के इस कार्यक्रम में कर्मू मार्डी, नेपाल किस्कू, भुजंग मछुआ, प्रसून महतो, गोविंद महतो, घनश्याम महतो, उदय तंतुबाई, दुखनी माझी, सुलोचना मार्डी, हराधन महतो, धीरेन गौड़, बृहस्पति सिंह सरदार, प्रभात कुमार महतो, विजय वर्मा, आदि नेतृत्वकारी साथी उपस्थित हुए।

पढ़ें खास खबर– 

मौत बस एक कदम पर थी, और वह उसकी तरफ खींचा चला गया। लेकिन इस मौत का जिम्मेदार वह खुद था। जाने एक हैरतअंगेज मौत की सच्चाई।

अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का लंबी बीमारी की वजह से हुआ निधन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment