मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

छऊ नृत्य हमारे क्षेत्र की पहचान, कलाकारों के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए प्रयासरत: डॉ. विजय सिंह गागराई

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 13, 2024 10:55 PM
Follow Us:
छऊ नृत्य हमारे क्षेत्र की पहचान, कलाकारों के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए प्रयासरत: डॉ. विजय सिंह गागराई
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

नलिता पंचायत के बुरुनलिता में दो दिवसीय छऊ नृत्य संपन्न

चक्रधरपुर (Jay Kumar): छऊ नृत्य हमारे क्षेत्र की पहचान है, लेकिन स्थानीय स्तर पर छऊ नृत्य प्रशिक्षण केंद्र नहीं होने के कारण कलाकार आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। यह बातें पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहीं। डॉ. विजय सिंह गागराई शनिवार को चक्रधरपुर प्रखंड की नलिता पंचायत के बुरुनलिता गांव में आयोजित दो दिवसीय छऊ नृत्य के समापन पर स्थानीय ग्रामीणों के निमंत्रण पर मुख्य रूप से उपस्थित हुए थे। जहां बतौर अतिथि उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष रथ पूजा के दौरान व अन्य कई आयोजनों में गांवों में छऊ नृत्य आयोजित की जाती है।

मनोरंजन के साथ-साथ कलाकारों में छिपी प्रतिभा भी निखारने की आवश्यकता है। उनकी संस्था पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन व वे स्वयं इस प्रयास में हैं कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में छऊ नृत्य प्रशिक्षण केंद्र खोला जाए, ताकि स्थानीय कलाकार छऊ नृत्य का प्रशिक्षण लेकर अपनी प्रतिभा निखार सकें। उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य आज भारत देश के अलावा दूसरे देशों में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : पेयजल समस्या को लेकर पेटेडीपा गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित।

इस अवसर पर गांव के विभिन्न छऊ नृत्य मंडलियों ने पौराणिक कथाओं पर आधारित एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य पेश किए, जिसे देखने के लिए विभिन्न गांवों के ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी। इस दौरान छऊ नृत्य मंडलियों ने शिव वंदना, गणेश वंदना, रामायण, महाभारत समेत अन्य पौराणिक कथाओं पर छऊ नृत्य पेश किए। जहां समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने बेहतर नृत्य पेश करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। इस दौरान टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव ने भी उपस्थित होकर छऊ नृत्य का आनंद उठाया। इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया था।

इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कोम्बराई, सचिव मानकी कोम्बराई, कोषाध्यक्ष रूईदास गोप, सदस्य दांसर कोम्बराई, कार्तिक डांगिल, दोकानी कोम्बराई, सुखराम डांगिल, ताराचांद डांगिल, विनोद गोप, प्रधान डांगिल समेत अन्य सदस्यों के अलावा विभिन्न गांवों के महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment