मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

आदित्यपुर हुआ सर्मसार। 4 वर्षीय बच्ची से रेप। आरोपी पड़ोसी फरार।

On: December 22, 2022 6:36 PM
Follow Us:
THE NEWS FRAME

Adityapur : बृहस्पतिवार 22 दिसम्बर, 2022

आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरुडीह गांव की रहने वाली 4 वर्षीय नन्ही बच्ची के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें विधुतनगर के पास खाली स्थान पर लहूलुहान अवस्था में नन्हीं बच्ची लगभग 4 वर्षीय उम्र की बरामद की गई है। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उसके हालात बताते हैं कि बच्ची के साथ कुछ अनहोनी हुई है। बच्ची को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां जांचोपरांत यह बात सामने आई कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है।

हालांकि बलात्कारी की पहचान कर ली गई है। इस सम्बंध में हरविंदर सिंह ने बताया की पड़ोस के ही रहनेवाला युवक ने हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया है। उसकी तलाश जारी है। अन्य जानकारी के लिए पुलिस शिनाख्त कर रही है साथ ही बच्ची के परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि बच्ची फिलहाल खतरे से बाहर है। 

बता दें की तालाब के तालाब किनारे कुछ लोग जब शौच करने गये तब उन लोगो ने एक 4 साल की बच्ची को वहां अर्धनग्न अवस्था मे बेसुध हालत मे देखा जो ठंड से काप रही थी।  बच्ची ने फ्रॉक और स्वेटर पहना हुआ था, लेकिन उसके नीचे के कपड़े नहीं थे।  उन्होंने तुरंत आदित्यापुर थाना में इसकी सूचना दी। आदित्यपुर थाना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची को MGM हॉस्पिटल मे एडमिट करवाया। इस सम्बन्ध में बच्ची के परिजनों को सूचित किया गया। 

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोस का ही  एक युवक बच्ची के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते कब वो बच्ची को लेकर चला गया पता ही  नहीं चला।  शाम  5:30 बजे  से वो लोग उन दोनो को खोज रहे थे।  तभी पुलिस से पता चला की उनकी बच्ची इस हालत मे MGM हॉस्पिटल मे है।

पुलिस पुरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है। उनका कहना है की बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका है।  डॉक्टर के रिपोर्ट के बाद ही साफ-साफ कहा जा सकता है।

सवाल यह उठता है की कब तक, आखिर इस तरह की  हैवानियत होती रहेगी? 

width="320" youtube-src->



---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Add A Heading 12 3

Chitrakoot गैंगरेप मामला नकली वनकर्मी बनकर छात्रा से दरिंदगी मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

TNF 2 2

रक्षक ही बना भक्षक? Gorakhpur में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या CCTV फुटेज के आधार पर पुलिसकर्मी हिरासत में

Untitled Design 5 12

Jamnagar हत्याकांड जहरीली शराब में साइनाइड मिलाकर पति की हत्या का आरोप दो साल बाद खुला सनसनीखेज मामला

Untitled Design 4 9

Jamshedpur में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा युवक घायल मिला दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

IMG 20260730 150620

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 9.2 किलो गांजा, नकदी व बाइक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Add A Heading 8 5

Kaimur में छात्रा के कथित अपहरण का प्रयास नाकाम ऑटो में नशीला पदार्थ सुंघाने और इंजेक्शन देने का आरोप कूदकर बचाई जान

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!