📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भारतीय नौसेना का आईएनएस तबर ने किया अलेक्जेंड्रिया, मिस्र का दौरा

On: June 29, 2021 7:25 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

New Delhi : दिनांक 29 जून, 2021 को रक्षा मंत्रालय ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि भारतीय नौसेना का प्रमुख विध्वंसक आईएनएस तबर 27 जून, 2021 के दिन मिस्र के लिए रवाना हुआ था। यह दो दिनों के लिए मिस्र के अलेक्जेंड्रिया  गया है। INS का यह यात्रा दोनों देशों (भारत और मिस्र) के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध को और मजबूत करेगा।


आपको बता दें कि भारतीय नौसेना के जहाज अक्सर अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह का दौरा करते हैं। इस यात्रा में कमांडिंग ऑफिसर आईएनएस तबर, कैप्टन एम महेश और जहाज के चालक दल ने ‘अलेक्जेंड्रिया नेवल अननोन सोल्जर मेमोरियल’ पर माल्यार्पण किया। जहां कमांडिंग ऑफिसर ने अलेक्जेंड्रिया, मिस्र के नेवल बेस के कमांडर रियर एडमिरल अयमान अल-डेली से भेंट की।


इस बंदरगाह से प्रस्थान करने के साथ ही, आईएनएस तबर ने मिस्र के नौसेना पोत तौशका के साथ समुद्र में ‘पार्टनरशिप एक्सरसाइज’ की। इस अभ्यास में डेक लैंडिंग ऑपरेशन और अंडरवाटर रिचार्ज ड्रिल शामिल थे। अभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना और मिस्र की नौसेना के बीच सहयोग और समन्वय प्रशंसनीय था।

आईएनएस तबर द्वारा की गई इस सद्भावना यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ आपसी संबंधों को बढ़ाने के नए तरीके को खोजना था। यह यात्रा भविष्य में दोनों देशों की मित्रता को और अधिक प्रगाढ़ बनाने की दिशा में प्रगतिशील है।

पढ़ें खास खबर– 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री पीवी नरसिम्हा राव को उनकी 100वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

रक्षा मंत्रालय – DRDO ने नई पीढ़ी की अग्नि पी बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक किया परीक्षण।

सर्वोच्च न्यायालय की विशेष पहल, अब ऑनलाइन ई-समिति के द्वारा, दिव्यांग जनों के लिए बनाया अधिक सुलभ भारतीय न्यायिक प्रणाली।

माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय शिक्षकों के लिए बनाया ऐप्प – एजुकेशन विजन व्हाइटपेपर।

 


---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment