मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

झामुमो का 13वां केंद्रीय महाधिवेशन आज, पश्चिमी सिंहभूम से 172 प्रतिनिधि रांची के लिए हुए रवाना

On: April 14, 2025 9:35 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 13वां केंद्रीय महाधिवेशन आज रांची में आयोजित हो रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले से 172 प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के नेतृत्व में रांची के लिए रवाना हुए।

रांची रवाना होने से पूर्व, सभी कार्यकर्ता चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष एकजुट हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने धरती आबा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और महाधिवेशन की सफलता के लिए प्रार्थना की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : धरती फिर कांपी: भारत, म्यांमार और ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके, बचाव के उपाय जानना जरूरी

जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने बताया कि जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और प्रतिनिधि महाधिवेशन में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह महाधिवेशन पार्टी की नीतियों और भविष्य की रणनीतियों पर महत्वपूर्ण चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासित रहकर कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।

बता दें कि झामुमो का यह 13वां केंद्रीय महाधिवेशन राज्य की राजनीतिक दिशा और पार्टी की आगामी योजनाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पश्चिमी सिंहभूम के प्रतिनिधियों की यह भागीदारी जिले के कार्यकर्ताओं के उत्साह और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाती है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment