मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक, वित्तीय वर्ष में शत प्रतिशत राजस्व संग्रहण के दिए निर्देश

On: February 13, 2025 7:47 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मितल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक आहूत की गई। अपर उपायुक्त श्री भागीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले में राजस्व संग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किये गये राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा कर सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उत्पाद विभाग, परिवहन, मोटरयान निरीक्षक, नीलाम पत्र, मत्स्य, नगर परिषद, खनन, निबंधक विभाग सहित अन्य सभी की समीक्षा की गयी।

Read More : मानगो में महिला और उसके बेटे को बिल्डर की धमकी, एसएसपी से न्याय की गुहार

---Advertisement---
Netaji Advertisement

राजस्व संग्रहण में वाणिज्यकर विभाग के सभी सर्कल में वार्षिक निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अबतक 55 प्रतिशत की उपलब्धि है वहीं विद्युत विभाग के तीनों प्रमंडल में 100 प्रतिशत से ज्यादा, परिवहन विभाग ने 90 प्रतिशत, उत्पाद विभाग 73%, निबंधन में 69%, नकर निकायों में औसतन 75 % का राजस्व संग्रहण हुआ है। खनन विभाग ने 51 फीसदी का राजस्व संग्रहण किया है। खनन विभाग के पदाधिकारी को बालू, पत्थर इत्यादि की अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment