मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

खरसावाँ गोलीकांड के 76वीं बरसी पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने खरसावाँ शहीद स्थल में दी शहीदों को श्रद्धांजलि।

On: January 1, 2024 3:13 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आज दिनांक 01/01/2024 को खरसावाँ गोलीकांड के 76वीं बरसी पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा खरसावाँ में पैदल मार्च निकाल गया। हाथों में बैनर लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेताओं ने खरसावाँ गोलीकांड के शहीदों के सम्मान में नारे लगाते हुए खरसावाँ केरसे मुंडा चौक तक पैदल मार्च किया। तदोपरांत आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेताओं ने खरसावाँ शहीद स्थल में जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश महासचिव आकाश मुखी ने खरसावाँ गोलीकांड को आजाद भारत का सबसे बड़ा नरसंहार करार देते हुए शहीदों के परिवारों को अबतक न्याय नहीं मिलने की बात कही। इस मौके पर आज़ाद समाज पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष तरनी सेन माझी, आसपा पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव सन्नी सामड, आसपा पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष शमीम अकरम, आसपा पूर्वी सिंहभूम जिला कोषाध्यक्ष दिलशाद अख्तर, जिब्रान आजाद आदि मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment